• 02/08/2022

अलकायदा चीफ अल-जवाहिरी को अमेरिका ने ड्रोन स्ट्राइक में मार गिराया

अलकायदा चीफ अल-जवाहिरी को अमेरिका ने ड्रोन स्ट्राइक में मार गिराया
Spread the love

अमेरिका ने एक बड़े ऑपरेशन को अंजाम देते हुए अलकायदा सरगना अल जवाहिरी को ड्रोन स्ट्राइक में मार गिराया है। खुफिया जानकारी मिलने के बाद अमेरिका ने रविवार को अफगानिस्तान की राजधानी काबूल में इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। इस ड्रोन स्ट्राइक में अल जवाहिरी की मौत हो गई। जवाहिरी ने अलकायदा के संस्थापक ओसामा बिन लादेन के मारे जाने के बाद इस आतंकी संगठन की कमान संभाली थी।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि अलकायदा सरगना ने “अमेरिकी नागरिकों के खिलाफ हत्या और हिंसा का एक रास्ता तराशा था। अब न्याय मिल गया है और यह आतंकवादी नेता नहीं रहा।”

अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि जवाहिरी पर उस वक्त ड्रोन स्ट्राइक की गई, जब वह अपने घर बालकनी में मौजूद था। उसी दौरान ड्रोन ने उस पर दो मिसाइलें दागी। अधिकारियों के मुताबिक ड्रोन स्ट्राइक के वक्त अल-जवाहिरी के परिवार के सभी लोग घर पर मौजूद थे। लेकिन किसी भी शख्स को कोई नुकसान नहीं पहुंचा केवल जवाहिरी मारा गया।

डॉक्टर से बना आतंकी

अल जवाहिरी मिस्र का एक नेत्र सर्जन था। 1980 के दशक में उस पर इस्लामिक उग्रवादी गतिविधियों में शामिल होने की वजह से उसे जेल में डाल दिया गया था। रिहा होने के बाद अल जवाहिरी ने मिस्र छोड़ दिया और जेहादी आंदोलनों में शामिल हो गया। इन्हीं जेहादी आंदोलनों के दौरान वह ओसामा बिन लादेन के संपर्क में आ गया।

इसे भी पढ़ें : BREAKING : पूर्व मुख्यमंत्री की बेटी ने की आत्महत्या, पंखे से झूलता मिला शव

इसे भी पढ़ें : नर्सिंग कॉलेज की 60 छात्राएं फूड प्वाइजनिंग का शिकार, 1 की मौत, 46 की हालत गंभीर

इसे भी पढ़ें : ब्लैकमेलर GF गिरफ्तार : रेप के झूठे केस में फंसाकर प्रेमी से वसूले लाखों रुपये, दुबारा फिर शुरू किया ब्लैकमेल का खेल और फिर..

 

Related post

सावधान.. आतंकी संगठन कर सकते हैं हमला, अल-जवाहिरी की मौत के बाद अमेरिका ने जारी की वैश्विक चेतावनी, जानिए क्या कहा

सावधान.. आतंकी संगठन कर सकते हैं हमला, अल-जवाहिरी की…

Spread the loveअमेरिकी ड्रोन हमले में अलकायदा चीफ अयमान अल-जवाहिरी मारा गया है। अल-जवाहिरी की मौत के बाद से अलकायदा तमतमाया…
अलकायदा ने लिया अल-जवाहिरी की मौत का बदला, हेलीकॉप्टर को मार गिराया

अलकायदा ने लिया अल-जवाहिरी की मौत का बदला, हेलीकॉप्टर…

Spread the loveअमेरिका ने आतंकवाद विरोधी अभियान के तहत अलकायदा चीफ अल-जवाहिरी को मार गिराया है। अल जवाहिरी की मौत के…
पैगंबर विवाद में अब आतंकी संगठन अलकायदा की भी एंट्री, भारत के कई राज्यों में आत्मघाती हमलों की धमकी

पैगंबर विवाद में अब आतंकी संगठन अलकायदा की भी…

Spread the loveनई दिल्ली। बीजेपी नेताओं द्वारा पैगंबर मोहम्मद पर की गई टिप्पणी का मामला तूल पकड़ते ही जा रहा है।…