• 17/10/2022

भूपेश कैबिनेट का बड़ा निर्णय, समर्थन मूल्य पर इन फसलों की भी होगी खऱीदी, दाम हुए तय, किसानों के खाते में 1866.39 करोड़ ट्रांसफर, नई तहसीलों और राजस्व अनुविभागों का शुभारंभ

भूपेश कैबिनेट का बड़ा निर्णय, समर्थन मूल्य पर इन फसलों की भी होगी खऱीदी, दाम हुए तय, किसानों के खाते में 1866.39 करोड़ ट्रांसफर, नई तहसीलों और राजस्व अनुविभागों का शुभारंभ
Spread the love

भूपेश कैबिनेट ने किसानों के हित में एक और बड़ा निर्णय लिया है। धान खरीदी के साथ-साथ सरकार अब समर्थन मूल्य पर अरहर, मूंग एवं उड़द भी खरीदेगी। सरकार ने इन फसलों के समर्थन मूल्य भी तय कर दिया है।

कैबिनेट की बैठक शुरु होते ही मुख्यमंत्री ने राजीव किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना तथा राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के हितग्राहियों को भुगतान किया। सीएम ने हितग्राहियों के खाते में 1866 करोड़ 39 लाख रूपये का ऑनलाइन ट्रांसफर किया।

कैबिनेट की बैठक में समर्थन मूल्य पर अरहर, मूंग एवं उड़द खरीदी का बड़ा निर्णय लिया गया। अरहर एवं उड़द की फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य 6600 रूपए प्रति क्विंटल और मूंग की फसल की खरीदी 7755 रूपए प्रति क्विंटल की दर से होगी। इसे  अरहर, मूंग एवं उड़द की फसलों की बुआई करने वाले किसानों के हित में भूपेश सरकार का बड़ा निर्णय माना जा रहा है।

इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किसानों से बात की। सीएम ने कहा समर्थन मूल्य में खरीदी से आप सभी की आय बढ़ेगी। किसानों ने भी समर्थन मूल्य पर अरहर, उड़द एवं मूंग की खरीदी के निर्णय का स्वागत किया।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने नवीन अनुविभाग और तहसीलों का शुभारंभ किया। नवीन तहसीलों और नामांतरण सरलीकरण पोर्टल की भी शुरुआत की गई।राज्य में  अबअनुविभाग की संख्या बढ़कर 108 और तहसीलों की संख्या 227 हो गई है।

 

Related post

किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं उप मुख्यमंत्री शर्मा ने लगाई जनचौपाल

किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं…

Spread the loveउप मुख्यमंत्री  शर्मा पहुंचे नक्सलियों की मांद कहलाने वाले ग्राम किसकोड़ो, ग्रामीणों के साथ जमीन पर बैठकर सुनी समस्याएं…
CG : पुलिस महानिरीक्षक अंकित गर्ग की बढ़ी जिम्मेदारी, FSL संचालक का मिला अतिरिक्त प्रभार

CG : पुलिस महानिरीक्षक अंकित गर्ग की बढ़ी जिम्मेदारी,…

Spread the love रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने पुलिस महकमे में महत्वपूर्ण प्रशासनिक आदेश जारी किया है। जारी…
डिजिटल दुनिया से विश्व पटल तक पहुंचेगा छत्तीसगढ़ का पर्यटन : मंत्री राजेश अग्रवाल

डिजिटल दुनिया से विश्व पटल तक पहुंचेगा छत्तीसगढ़ का…

Spread the loveलखनपुर में सोशल मीडिया इन्फ्लूएन्सर्स से मिले पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल युवा डिजिटल क्रिएटर्स से संवाद कर पर्यटन,…