• 17/10/2022

दीवाली से पहले भूपेश सरकार का बड़ा उपहार, किसानों के खातों में 1866 करोड़ की राशि ट्रांसफर

दीवाली से पहले भूपेश सरकार का बड़ा उपहार, किसानों के खातों में 1866 करोड़ की राशि ट्रांसफर
Spread the love

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सोमवार को दिवाली से पहले हितग्राहियों को बड़ा तोहफा दिया है. भूपेश बघेल ने 1866 करोड़ रूपये का भुगतान किया. मुख्यमंत्री ने राजीव किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना एवं राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के हितग्राहियों को भुगतान किया है.

सीएम बघेल ने हितग्राहियों के खाते में 1866 करोड़ 39 लाख रूपये का ऑनलाइन अंतरण किया. इस मौके पर भूपेश बघेल ने अरहर, मूंग एवं उड़द की फसलों की बुआई करने वाले किसानों के हित में बड़ा निर्णय भी लिया. सरकार अब धान खरीदी के बाद अब समर्थन मूल्य में अरहर, मूंग एवं उड़द भी खरीदेगी.

मुख्यमंत्री ने न्यूनतम समर्थन मूल्य पर मूंग, उड़द एवं अरहर खरीदी की शुरुआत की. अरहर एवं उड़द की फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य 6600 रूपए प्रति क्विंटल और मूंग फसल की फसल 7755 रूपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदी होगी.

वहीं मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से किसानों से बात भी की. इस दौरान उन्होंने किसानों से कहा कि समर्थन मूल्य में खरीदी से आप सभी की आय बढ़ेगी. किसानों ने समर्थन मूल्य पर अरहर, उड़द एवं मूंग की खरीदी का स्वागत किया.

बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कर्मचारियों का डीए बढ़ने से सभी की दीपावली अच्छी होगी. मुख्यमंत्री ने राज्य के सभी नागरिकों को दीपावली की अग्रिम बधाई दी. सीएम ने कहा, दीवाली से पहले ही सभी किसानों, मजदूरों के खाते में राशि अंतरित की गयी है, आप सभी को बहुत बधाई. दीपावली नजदीक है, आप सभी की दीपावली अच्छे से हो इसलिए ये राशि आप सभी के काम आएगी.

Related post

मदकूद्वीप की पुरातात्विक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण में स्वर्गीय शांताराम का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मदकूद्वीप की पुरातात्विक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण में…

Spread the loveमुख्यमंत्री  साय ने मदकूद्वीप में समाजसेवी स्वर्गीय शांताराम को अर्पित किए श्रद्धासुमन स्वर्गीय शांताराम की स्मृति में समर्पित उद्यान…
मुख्यमंत्री  साय ने 21 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास: मदकू में 68.96 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, ट्रॉमा सेंटर और इको टूरिज्म सेंटर सहित कई बड़ी घोषणाएं

मुख्यमंत्री  साय ने 21 विकास कार्यों का किया लोकार्पण…

Spread the loveसरगांव में खुलेगा ट्रॉमा सेंटर, मदकू द्वीप में बनेगा इको टूरिज्म सेंटर आंगन मिलन सेवा, रक्तदान एवं नि:शुल्क मेगा…
राजभाषा आयोग के अध्यक्ष  प्रभात मिश्रा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की भेंट

राजभाषा आयोग के अध्यक्ष  प्रभात मिश्रा ने मुख्यमंत्री विष्णु…

Spread the loveबेमेतरा में 26-27 सितंबर को होने वाले प्रांतीय राजभाषा सम्मेलन में शामिल होने का दिया न्योता मुख्यमंत्री  विष्णु देव…