• 14/12/2022

बड़ी खबर : सौम्या चौरसिया न्यायिक हिरासत में भेजी गई जेल, जानिए कितने दिन रहना होगा सलाखों के पीछे

बड़ी खबर : सौम्या चौरसिया न्यायिक हिरासत में भेजी गई जेल, जानिए कितने दिन रहना होगा सलाखों के पीछे
Spread the love

कोल घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार मुख्यमंत्री की उप सचिव सौम्या चौरसिया को कोर्ट ने 5 दिन की न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है। उन्हें अब 19 दिसंबर तक जेल में रहना होगा।

सौम्या चौरसिया की रिमांड खत्म होने के बाद ईडी ने उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच बुधवार को रायपुर की विशेष कोर्ट में पेश किया। जहां दोनों पक्ष के वकीलों की जिरह के बाद न्यायालय ने उन्हें न्यायिक रिमांड में भेज दिया।

आपको बता दें सौम्या चौरसिया को ईडी ने 2 दिसंबर को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद ईडी ने तीन बार रिमांड में लेकर उनसे पूछताछ की। सौम्या चौरसिया के अलावा इस मामले में IAS समीर विश्नोई, कोयला कारोबारी सूर्यकांत तिवारी, लक्ष्मीकांत तिवारी और सुनील अग्रवाल रायपुर जेल में बंद हैं।

इससे पहले ED ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों की 152.31 करोड़ की संपत्ति को अटैच कर दिया है। जिसमें  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उप सचिव सौम्या चौरसिया, IAS समीर विश्नोई और कोयला कारोबारी सूर्यकांत तिवारी समेत अन्य दो आरोपी शामिल हैं। सूर्यकांत तिवारी की 65, सौम्या चौरसिया की 21 और समीर विश्नोई की 5 संपत्तियां शामिल है जिसे ईडी ने अटैच किया है।

जिसमें दुर्ग जिले की हिर्री, पोटिया, सेवती में 65 एकड़ कृषि भूमि, रायपुर के रसनी आरंग में 10 एकड़ कृषि भूमि और दुर्ग जिले के ठकुराइन टोला में 12 एकड़ कमर्शियल लैंड औऱ फार्म हाउस शामिल है। इसके अलावा छापे के दौरान बरामद किए गए कैश, ज्वेलरी, प्लाट, फ्लैट और कोल वाशरी भी शामिल है।

आपको बता दें ईडी ने 11 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ में सूर्यकांत तिवारी, उनके रिश्तेदारों, कई IAS अधिकारियों और व्यवसाईयों को यहां छापामार कार्रवाई की थी। मामले में ईडी ने छ्तीसगढ़ में कोल घोटाले औऱ मनी लॉन्ड्रिंग का पर्दाफाश किया था। जांच एजेंसी ने IAS समीर विश्नोई, लक्ष्मीकांत तिवारी और सुनील अग्रवाल को गिरफ्तार किया था। बाद में सूर्यकांत तिवारी ने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया था।

इसे भी पढ़ें : कुम्हारी फ्लाईओवर हादसे में माता-पिता को खोने वाली अन्नू को मिलेगा 15 लाख, निर्माण कंपनी देगी क्षतिपूर्ति 

Related post

मुख्यमंत्री साय ने जिले को दी 218 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री साय ने जिले को दी 218 करोड़ से…

Spread the love– 1.22 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण एवं 217 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन…
सेवा संकल्प अभियान- ‘सेवा के रंग’ कार्यक्रम के तहत निर्मित भव्य रंगोली का मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने किया अवलोकन

सेवा संकल्प अभियान- ‘सेवा के रंग’ कार्यक्रम के तहत…

Spread the love-‘ऑपरेशन सिंदूर’, ‘विकसित भारत@2047’, ‘आत्मनिर्भर भारत’ सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं व राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर बनाई गई रंगोली…
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आदिम जाति विकास संबंधी राज्य स्तरीय कार्य समिति की बैठक सम्पन्न

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आदिम जाति विकास संबंधी…

Spread the loveरायपुर, 8 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन, आदिम जाति विकास विभाग के अंतर्गत भारत के संविधान के अनुच्छेद 275(1) के…