• 06/06/2025

RCB मार्केटिंग हेड सहित 4 गिरफ्तार, बेंगलुरु भगदड़ केस में पुलिस का बड़ा ऐक्शन, KSCA के दो अधिकारी फरार

RCB मार्केटिंग हेड सहित 4 गिरफ्तार, बेंगलुरु भगदड़ केस में पुलिस का बड़ा ऐक्शन, KSCA के दो अधिकारी फरार
Spread the love

बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुई भगदड़ की घटना के सिलसिले में पुलिस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के सीनियर मार्केटिंग ऑफिसर निखिल सोसाले को हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया है। निखिल मुंबई भागने की फिराक में था। इसके अलावा, क्यूब्बन पार्क थाना पुलिस ने इवेंट मैनेजमेंट कंपनी DNA एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के तीन अधिकारियों किरण, सुमंथ और सुनील मैथ्यू को भी हिरासत में लिया है। इनसे ACP प्रकाश पूछताछ कर रहे हैं।

कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) के सचिव शंकर और कोषाध्यक्ष जयराम फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों अपने घरों पर नहीं मिले और उनकी तलाश जारी है।

CM ने 8 पुलिस अधिकारियों को किया सस्पेंड, नया कमिश्नर नियुक्त

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बेंगलुरु के पुलिस कमिश्नर बी दयानंद समेत 8 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया। इनमें एडिशनल पुलिस कमिश्नर, क्यूब्बन पार्क थाना प्रभारी, ACP, DCP सेंट्रल डिवीजन, क्रिकेट स्टेडियम प्रभारी, स्टेशन हाउस मास्टर और स्टेशन हाउस ऑफिसर शामिल हैं। IPS अधिकारी सीमंत कुमार सिंह को नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है।

CM के आदेश पर RCB और DNA के अधिकारियों की गिरफ्तारी

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने पुलिस को RCB और DNA इवेंट मैनेजमेंट एजेंसी के अधिकारियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया था। उन्होंने इस मामले की जांच के लिए हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज माइकल डी’कुन्हा की अध्यक्षता में एक सदस्यीय जांच आयोग का गठन किया है, जो 30 दिन में अपनी रिपोर्ट सौंपेगा।

भगदड़ के 5 प्रमुख कारण

  • गेट नं. 15 और 20 पर सबसे ज्यादा हादसे: स्टेडियम के इन गेटों पर भीड़ बेकाबू हो गई, जिसके चलते लोग एक-दूसरे पर गिरकर कुचले गए।
  • मेडिकल और पुलिस व्यवस्था की कमी: स्टेडियम का मेडिकल कमांड सेंटर बंद था। न डॉक्टर थे, न पानी और न ही प्राथमिक उपचार की सुविधा। पुलिसकर्मियों की संख्या भी अपर्याप्त थी।
  • मोबाइल जैमर और ट्रैफिक की समस्या: मोबाइल जैमर के कारण लोग अपने परिजनों से संपर्क नहीं कर सके। सड़कों पर भीड़ के चलते एंबुलेंस भी समय पर नहीं पहुंची।
  • मेट्रो में रिकॉर्ड तोड़ भीड़: बेंगलुरु मेट्रो में 9.6 लाख यात्रियों की भीड़ दर्ज की गई। क्यूब्बन पार्क और विधानसभा मेट्रो स्टेशन बंद होने से स्थिति और बिगड़ी।
  • पुलिस की VVIP सुरक्षा में व्यस्तता: घटना के समय पुलिस विधानसभा के एक कार्यक्रम में VVIP सुरक्षा में व्यस्त थी, जिसके चलते भीड़ नियंत्रण पर ध्यान नहीं दिया गया।

हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, 10 जून को अगली सुनवाई

कर्नाटक हाईकोर्ट ने इस मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए सरकार से 10 जून तक विस्तृत स्टेटस रिपोर्ट मांगी है। गुरुवार को सरकार ने कोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट सौंपी, जिसमें बताया गया कि मामले की जांच अब CID और SIT करेगी। एक्टिंग चीफ जस्टिस वी कामेश्वर राव और जस्टिस सी एम जोशी की बेंच ने अगली सुनवाई 10 जून को निर्धारित की है।

FIR में कहा गया है कि भगदड़ अव्यवस्था और जिम्मेदार एजेंसियों की लापरवाही के कारण हुई। याचिकाकर्ता के वकील ने कोर्ट में सवाल उठाया कि RCB खिलाड़ियों को सम्मानित करने का फैसला किसने लिया और गैर-राष्ट्रीय खिलाड़ियों को सम्मानित करने की क्या जरूरत थी।

 

Related post

‘काला हिरण’ फिल्म विवाद में सलमान खान से जवाब तलब, दिल्ली हाईकोर्ट में फिर गरमाया

‘काला हिरण’ फिल्म विवाद में सलमान खान से जवाब…

Spread the loveसलमान खान ने ‘काला हिरण’ फिल्म पर रोक की मांग करते हुए एक मुकदमा दायर किया था. वहीं फिल्म…
CM Youth Conclave: MP में साल में दो बार होगी PSC परीक्षा, 2027 को ‘युवा वर्ष’ बनाएगी सरकार

CM Youth Conclave: MP में साल में दो बार…

Spread the loveभोपाल – मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने भोपाल के लाल परेड मैदान में युवाओं से संवाद किया…
घर पर भी सुरक्षित नहीं बेटियां… घर घुसकर बंदूक की नोक पर नाबालिग से दुष्कर्म, दी जान से मारने की धमकी

घर पर भी सुरक्षित नहीं बेटियां… घर घुसकर बंदूक…

Spread the loveअमेठी।  उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया…