• 07/07/2024

सेंट्रल जेल में बम ब्लास्ट, दो बैरक के सामने हुआ धमाका, मचा हड़कंप

सेंट्रल जेल में बम ब्लास्ट, दो बैरक के सामने हुआ धमाका, मचा हड़कंप
Spread the love

महाराष्ट्र की अमरावती सेंट्रल जेल के अंदर बीती रात बम ब्लास्ट हुआ है। हाई सिक्योरिटी जेल के अंदर हुई इस घटना से हड़कंप मच गया है। पुलिस की टीम और बम निरोधक दस्ता जेल में पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक शनिवार की देर रात हाइवे से अमरावती सेंट्रल जेल के अंदर दो बम फेंके गए। ये बम बैरक नंबर 6 और 7 के सामने ब्लास्ट हुआ। घटना रात 8ः30 बजे के आसपास की है। सूचना मिलते ही जेल के अधिकारियों के साथ पुलिस के आला अधिकारी और बम निरोधक दस्ता मौके पर पुहंचा। इसके साथ ही फॉरेंसिक की टीम को भी घटना स्थल बुलाया गया।

अमरावती पुलिस कमिश्नर नवीन चंद्र रेड्डी ने मीडिया को बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि किसी बॉल के माध्यम से पटाखा या बम पड़ोस के हाईवे की पुलिस के ऊपर से फेंका गया है। बम किसने फेंका और क्यों फेंका इसकी जांच की जा रही है। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

विस्फोटक में किस चीज का इस्तेमाल किया गया है। फॉरेंसिक की टीम इसकी जांच कर रही है। जांच के बाद ही इसका पता चल पाएगा।

 

Related post

छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू, 21 अगस्त तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू, 21 अगस्त…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश में…
वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने निःशुल्क पौधा वितरण वाहन को दिखाई हरी झंडी

वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने निःशुल्क पौधा वितरण वाहन को…

Spread the loveरायगढ़। प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी रायगढ़ प्रवास के दौरान आज सुबह अपने निवास कार्यालय…
अमलीडीह को मिली विकास कार्य की सौगात, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने 2 करोड़ की लागत के सड़क निर्माण का किया भूमिपूजन

अमलीडीह को मिली विकास कार्य की सौगात, उप मुख्यमंत्री…

Spread the loveरायपुर:  उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा विकासखंड के ग्राम अमलीडीह से कामनबोड़ तक…