• 08/07/2022

जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे का निधन, भाषण के दौरान मारी गई थी गोली

जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे का निधन, भाषण के दौरान मारी गई थी गोली

Follow us on Google News

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे आखिरकार जिंदगी की जंग हार गए। नारा शहर में चुनावी कैंपेन को दौरान एक युवक ने उन्हें गोली मार दी थी। गोली लगने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन उन्हें नहीं बचाया जा सका। बताया जा रहा है कि गोली लगने के बाद उन्हें दिल का दौरा भी पड़ा था।

गोली लगने के बाद शिंजो को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तकरीबन 4 से 5 घंटे तक यहां उनका इलाज चला। उनके शरीर के सारे अंग काम करना बंद कर दिए थे। उन्हें वेंटिलेटर पर ऱखा गया था लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं पाए।

इसे भी पढ़ें : उफनती नदी पार करने की कोशिश में बह गई कार, 9 की मौत

बताया जा रहा है कि जब वे भाषण दे रहै थे उसी दौरान पीछे खड़े एक शख्स ने उन्हें गोली मारी थी। जिसके बाद वे जमीन पर गिर पड़े। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से अस्पताल पहुंचाया गया। गोली मारने वाले शख्स को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया था। उसकी पहचान  41 साल के तेत्सुया यमगमी के तौर पर हुई है।

इसे भी पढ़ें : स्कूल में खाना खाने के दौरान बड़ा पेड़ गिरा, 1 बच्चे की मौत 13 घायल

शिंजो आबे का भारत से काफी गहरा रिश्ता रहा है। 8 साल तक प्रधानमंत्री रहे शिंजो आबे 4 बार भारत की यात्रा पर आए। वे पहले विदेशी प्रधानमंत्री थे जिन्होंने बनारस के गंगा घाट पर आरती की थी। इसके अलावा वे महात्मा गांधी के साबरमती आश्रम भी गए थे।