• 31/03/2025

DJ बना काल: तेज आवाज से मकान का छज्जा गिरा, 1 बच्चे की मौत, 9 घायल

DJ बना काल: तेज आवाज से मकान का छज्जा गिरा, 1 बच्चे की मौत, 9 घायल
Spread the love

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में डीजे की तेज आवाज से एक मकान का छज्जा गिर गया। इस हादसे में 1 बच्चे की मौत हो गई वहीं 5 बच्चे सहित 9 घायल हुए हैं। मामले में पुलिस ने डीज जब्त कर लिया है और संचालक सहित आयोजकों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया है।

घटना मस्तूरी के मल्हार क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक हिंदू नववर्ष के दौरान शोभायात्रा निकाली जा रही थी। इस शोभायात्रा में डीजे बजाया जा रहा था। इसी दौरान शोभायात्रा केंवटपारा पहुंचा। डीजे की तेज आवाज से ग्रामीण टुकेश केंवट का पुराने मकान का जर्जर छज्जा भरभराकर गिर गया। छज्जे के नीचे खड़े होकर शोभायात्रा देख रहे बच्चे सहित अन्य चपेट में आ गए।

सभी घायलों को बिलासपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज के दौरान एक बच्चे की मौत हो गई। वहीं दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस ने डीजे संचालक और ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि आयोजक फरार बताए जा रहे हैं। मामले में एएसपी उदयन बेहरा का बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने बताया कि वाहन के पीछे लोग चल रहे थे। बॉक्स के टकराने से छज्जा गिरा है। डीजे संचालक, ड्राइवर औऱ आयोजकों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का अपराध दर्ज किया गया है और डीजे जब्त कर लिया गया है।

Related post

जशपुर जिले में सड़क सुदृढ़ीकरण को मिली बड़ी गति, 12.63 करोड़ स्वीकृत

जशपुर जिले में सड़क सुदृढ़ीकरण को मिली बड़ी गति,…

Spread the love00 दो महत्वपूर्ण मार्गों के मजबूतीकरण एवं उन्नयन से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन होगा सुगम 00 किसानों, विद्यार्थियों, व्यापारियों…
CG – महिला को मृत समझकर कमरे में ताला लगाकर लौट गई पुलिस, 2 घंटे बाद खोला दरवाजा तो नजारा देख रह गई हैरान

CG – महिला को मृत समझकर कमरे में ताला…

Spread the loveबेमेतरा। छत्तीसगढ़ बेमेतरा में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। इस घटना ने पुलिस को भी कटघरे में खड़ा…
CG – महतारी वंदन योजना में फर्जीवाड़ा का खुलासा, सरकारी शिक्षिका और क्लर्क को मिल रहा था लाभ

CG – महतारी वंदन योजना में फर्जीवाड़ा का खुलासा,…

Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना में बिलासपुर जिले के बिल्हा ब्लॉक से बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। जांच…