• 29/09/2025

युवतियों की गुंडागर्दी: युवकों से पैसों की डिमांड, थप्पड़ों की बौछार कर आंख में झोंकी मिर्च पाउडर, Video वायरल

युवतियों की गुंडागर्दी: युवकों से पैसों की डिमांड, थप्पड़ों की बौछार कर आंख में झोंकी मिर्च पाउडर, Video वायरल
Spread the love

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। दो युवतियों ने शनिवार रात पैसे न देने पर दो युवकों के साथ मारपीट की, जिसमें थप्पड़ मारने के साथ ही आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया। घटना का 16 सेकंड का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, लेकिन पीड़ित युवकों ने अभी तक थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

पैसे की मांग से शुरू हुआ विवाद

बताया जा रहा है कि दोनों युवतियां शहर में संदिग्ध तरीके से घूमती रहती हैं। दोपहर में छत्तीसगढ़ भवन क्षेत्र और रात में सिरगिट्टी इलाके में युवकों के साथ नजर आती हैं। शनिवार रात बाइक सवार दो युवक बस स्टैंड रायपुर रोड की ओर जा रहे थे। तभी स्कूटी पर सवार दोनों युवतियां वहां पहुंचीं और युवकों को रोक लिया। उन्होंने पैसे मांगने शुरू कर दिए।

जब युवकों ने इनकार किया, तो मामला बिगड़ गया। दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई। युवतियों ने फंसाने की धमकी देकर दबाव बनाया। विवाद बढ़ते ही एक युवती ने एक युवक को जोरदार थप्पड़ मारा और फिर उसकी आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया। दूसरी युवती ने बाइक पर बैठे दूसरे युवक पर हमला बोल दिया और मारपीट शुरू कर दी।

वीडियो में कैद हुईं घटना की पूरी कड़ियां

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक युवक दो युवतियों से उलझता नजर आ रहा है। वह चीख-चीखकर उन पर फंसाने का आरोप लगाता दिखाई दे रहा है। इसी दौरान एक युवती उसे तमाचा जड़ देती है। वीडियो में युवकों की बाइक का नंबर स्पष्ट रूप से दिख रहा है, जबकि युवतियों की स्कूटी का नंबर कपड़े से ढंका हुआ है। यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से शेयर हो रहा है, जिससे घटना की चर्चा जोरों पर है।

पुलिस की कार्रवाई का इंतजार

वीडियो वायरल होने के बावजूद पीड़ित युवकों ने सिरगिट्टी थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। सिरगिट्टी थाना प्रभारी (टीआई) किशोर केंवट ने बताया, “हमें अभी तक मारपीट या मिर्च पाउडर झोंकने की कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है। वीडियो के जरिए हम पीड़ित युवकों और आरोपी युवतियों की जानकारी जुटा रहे हैं। शिकायत मिलते ही सख्त कार्रवाई की जाएगी।” पुलिस ने वीडियो को आधार बनाकर संदिग्ध युवतियों की तलाश शुरू कर दी है।

 

Related post

शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर

शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत,…

Spread the loveरायपुर – विद्यार्थियों को शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने से अब राहत मिलेगी। स्कूल शिक्षा…
सीएम साय कर रहे SING फोरम 2026 में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व, सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन के लीडरशिप डिनर में हुए शामिल

सीएम साय कर रहे SING फोरम 2026 में छत्तीसगढ़…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा नामांकन के उपरांत…
CG : दर्दनाक सड़क हादसा,तेज रफ्तार कार पुलिया से टकराई,बर्थडे मनाने जा रहे थे ढाबा,3 दोस्तों की मौत, 2 घायल;

CG : दर्दनाक सड़क हादसा,तेज रफ्तार कार पुलिया से…

Spread the loveराजनांदगांव – छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में बर्थडे मनाने जा रहे 5 लड़कों की कार का एक्सीडेंट हो गया।…