• 06/09/2022

BJP विधायक की चलती कार में हुई हार्ट अटैक से मौत, मुख्यमंत्री ने व्यक्त किया शोक

BJP विधायक की चलती कार में हुई हार्ट अटैक से मौत, मुख्यमंत्री ने व्यक्त किया शोक
Spread the love

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लखीमपुर खीरी के गोला विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक अरविंद गिरि का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है. वह 65 साल के थे. उनके निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा को श्रृद्धांजलि अर्पित की है.

जानकारी के मुताबिक सोमवार को तड़के विधायक अरविंद गिरि को दिल का दौरा पड़ने के बाद इलाज के लिए लखनऊ लाया जा रहा था, तभी रास्ते में उनका निधन हो गया. वह लखीमपुर खीरी के गोला विधानसभा क्षेत्र से पांच बार विधायक चुने गए थे.

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी शोक संदेश के अनुसार योगी ने बीजेपी के विधायक गिरि के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है.

योगी ने ट्वीट करते हुए कहा, ”लखीमपुर खीरी जनपद की गोला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक श्री अरविन्द गिरि जी का निधन अत्यंत दुःखद है. मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं. प्रभु श्री राम दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें. ॐ शांति.”

Related post

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
Mausam Alert: कई राज्यों में आंधी-बारिश का रहेगा कहर, इन राज्यों में भीषण गर्मी और लू का अलर्ट, जानें छत्तीसगढ़ सहित देशभर के मौसम का मिजाज

Mausam Alert: कई राज्यों में आंधी-बारिश का रहेगा कहर,…

Spread the loveAaj ka Mausam:  भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने रविवार को देश के कई हिस्सों में विविध मौसमी परिस्थितियों की…
छत्तीसगढ़ के पूर्व IAS को बड़ी राहत, खारिज हुआ मनी लॉन्ड्रिंग का केस, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

छत्तीसगढ़ के पूर्व IAS को बड़ी राहत, खारिज हुआ…

Spread the loveछत्तीसगढ़ के पूर्व IAS और उनके बेटे के खिलाफ चल रहे मनी लॉन्डिंग के केस को सुप्रीम कोर्ट ने…