• 06/09/2022

RSS प्रमुख मोहन भागवत आज आएंगे रायपुर, पहली बार होगी अखिल भारतीय समन्वय की बैठक

RSS प्रमुख मोहन भागवत आज आएंगे रायपुर, पहली बार होगी अखिल भारतीय समन्वय की बैठक
Spread the love

रायपुर। संघ प्रमुख मोहन भागवत आज राजधानी रायपुर के दौरे पर आ रहे हैं. छत्तीसगढ़ में पहली बार संघ की अखिल भारतीय समन्वय बैठक होगी. जिसमें मोहन भागवत शामिल होंगे. 7 सितंबर से निर्णायल टोली की बैठक शुरु होगी, जबकि 10 सितंबर से समन्वय की बैठक शुरु होगी.

जानकारी के मुताबिक रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट के पास स्थित जैनम भवन में संघ की अखिल भारतीय समन्वय समिति की बैठक होने जा रही है. इसमें संघ के नए एजेंडे और पुरानी योजनाओं पर सक्रियता बढ़ाने समेत राष्ट्रीय स्तर के मुद्दों पर चर्चा होगी. इसमें संघ प्रमुख उनसे संवाद करेंगे. इस दौरान विभिन्न संगठनों के राष्ट्रीय पदाधिकारी भी मौजूद होंगे.

बता दें कि मोहन भागवत पहली बार लगातार 8 दिन रायपुर में रहेंगे. उनके आगमन की तैयारियां पूरी कर ली गई है. बताया जा रहा है कि मोहन भागवत वनवासी कल्याण आश्रम, सेवा भारती, विश्व हिंदू परिषद, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, भारतीय मजदूर संघ आदि संगठनों के प्रमुखों से संवाद कर उनके अब तक के कार्यों की समीक्षा भी करेंगे.

इसे भी पढें: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने पहुंची बांग्लादेश की PM शेख हसीना, पीएम मोदी ने की अगवानी

Related post

आस्तीन की सांप: ऑपरेशन सिंदूर पर रायपुर की लूजिना खान की सेना विरोधी टिप्पणी, बजरंग दल का फूटा गुस्सा, बवाल के बाद मांगी माफी

आस्तीन की सांप: ऑपरेशन सिंदूर पर रायपुर की लूजिना…

Spread the loveछत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक मुस्लिम युवती लूजिना खान के इंस्टाग्राम पर भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर पर…
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे यह जहरीला दूध… छत्तीसगढ़ में मिलावट के खेल का हुआ खुलासा!

कहीं आप भी तो नहीं पी रहे यह जहरीला…

Spread the loveछत्तीसगढ़ की राजधानी सहित प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में अवैध कारोबार काफी फल फूल रहा है। अवैध कारोबारियों में…
ED: महादेव ऐप के काले धंधे को लेकर सौरभ की थी बड़ी प्लानिंग, ED के हत्थे चढ़े करीबी ने उगले सौरभ चंद्राकर के कई राज

ED: महादेव ऐप के काले धंधे को लेकर सौरभ…

Spread the loveऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप महादेव बुक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सौरभ चंद्राकर के करीबी नीतीश दीवान को गिरफ्तार…