• 11/09/2022

बीजेपी अध्यक्ष अरुण साव ने की कार्यकारिणी की घोषणा, पूर्व IAS ओपी चौधरी को मिली अहम जिम्मेदारी, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हटाए गए, देखिए सूची

बीजेपी अध्यक्ष अरुण साव ने की कार्यकारिणी की घोषणा, पूर्व IAS ओपी चौधरी को मिली अहम जिम्मेदारी, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हटाए गए, देखिए सूची
Spread the love

छत्तीसगढ़ बीजेपी अध्यक्ष अरुण साव ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। कार्यकारिणी में वरिष्ठों के साथ ही युवाओं और महिलाओं को भी तरजीह दी गई है। कार्यकारिणी में पूर्व मंत्री और आदिवासी नेता केदार कश्यप, पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष विजय शर्मा के साथ ही कलेक्ट्री छोड़कर राजनीति में आए पूर्व आईएएस अधिकारी ओपी चौधरी को महामंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई है।

उपाध्यक्ष पद पर भाटापारा विधायक शिवरतन शर्मा, मधुसूदन यादव समेत 8 लोगों को उपाध्यक्ष बनाया गया है। प्रबल प्रताप सिंह जूदेव के साथ 8 लोगों को प्रदेश मंत्री का दायित्व सौंपा गया है। कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी नदन जैन को दी गई है।

प्रवक्ताओं की जम्बो टीम में मुख्य प्रवक्ता अजय चंद्राकर को बनाया गया है। उनके अलावा पूर्व मंत्री राजेश मूणत, डॉ कृष्णमूर्ति बांधी, रंजना साहू, अनुराग सिं देव सहित 12 नेताओं को प्रवक्ता बनाया गया है।

वहीं युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष की कमान अमित साहू से लेकर रवि भगत को बनाया गया है। महिला मोर्चा की जिम्मेदारी शालिनी राजपूत, किसान मोर्चा की जिम्मेदारी पवन कुमार साहू, पिछड़ा वर्ग की जिम्मेदारी भरतलाल वर्मा, अनुसूचित जनजाति के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी विकास मरकाम, अनुसूचित जाति मोर्चा की जिम्मेदारी नवीन मारकण्डे और अल्प संख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी शकील अहमद को सौंपी गई है।

देखिए सूची

Related post

सिंगापुर जाएंगे सीएम साय : 2 से 7 अक्टूबर तक निवेशकों और उद्योगपतियों के साथ करेंगे संवाद

सिंगापुर जाएंगे सीएम साय : 2 से 7 अक्टूबर…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 2 से 7 अक्टूबर तक सिंगापुर प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे वहां…
CG- गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: पिकअप में छिपाकर ले जा रहे थे करोड़ों का माल, 4.69 करोड़ की खेप के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार…

CG- गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: पिकअप में छिपाकर…

Spread the loveमनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिले में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते…
भारतीय संगीत में लता जी का अमूल्य योगदान सदैव याद किया जाएगा- मंत्री चौधरी

भारतीय संगीत में लता जी का अमूल्य योगदान सदैव…

Spread the loveरायपुर। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने महान सुर साधिका, स्वर सम्राज्ञी और भारत रत्न लता मंगेशकर की जयंती पर…