• 12/09/2022

BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ में यहां हुए सड़क हादसे में 7 की मौत, 12 घायल

BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ में यहां हुए सड़क हादसे में 7 की मौत, 12 घायल
Spread the love

छत्तीसगढ़ के कोरबा में आज एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां एक तेज रफ्तार बस खड़े ट्रक ट्रेलर से जा टकराई। इस हादसे में 7 यात्रियों की मौत हो गई। वहीं एक दर्जन से ज्यादा घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मामला बांगो थाना क्षेत्र का है।बताया जा रहा है कि आज तड़के 4 बजे के आसपाल रायपुर से सीतापुर अंबिकापुर की ओर जाने वाली एक मेट्रोस्टार बस मंडई घाट के समीप एक खड़ी ट्रक ट्रेलर से जा टकराई। यह हादसा सामने से आ रही एक कार को बचाने के दौरान हुआ। हादसा इतना भयानक था कि इसमें बस के परखच्चे उड़ गए।

दुर्घटना की सूचना बांगो पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया।

जिन 7 लोगों की इस हादसे में मौत हुई है उनमें से चार की पहचान कर ली गई है। मृतकों में सीतापुर के घोंसू पंडरीपानी की रहने वाली 43 वर्षीय उषा देवी लकड़ा उनका 5 वर्षीय पुत्र रिलायंस लकड़ा, सीतापुर के सरनाडांड चिड़ापार निवासी अजय वरदान लकड़ा उम्र 40 वर्ष, लुण्ड्रा तमगांव के रोहित सिंह उम्र 30 वर्ष है। मृतकों में अभी शेष 3 की पहचान नहीं हो पाई है।

इसे भी पढ़ें : बीजेपी अध्यक्ष अरुण साव ने की कार्यकारिणी की घोषणा, पूर्व IAS ओपी चौधरी को मिली अहम जिम्मेदारी, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हटाए गए, देखिए सूची

इसे भी पढ़ें : Lumpy Virus: इन 16 राज्यों में कहर बरपा रहा लंपी वायरस, देशभर में 58 हजार से ज्यादा गायों की मौत

इसे भी पढ़ें : BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ के इन दो IAS अधिकारियों की हो सकती है गिरफ्तारी! ED ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर मांगी रिमांड, यह है मामला

 

Related post

रायपुर के नंदनवन का 50 करोड़ से होगा कायाकल्प, पब्लिक प्राईवेट पार्टनरशिप मॉडल पर विकसित होगा बॉटनिकल गार्डन

रायपुर के नंदनवन का 50 करोड़ से होगा कायाकल्प,…

Spread the loveरायपुर। रायपुर जिले के अटारी गांव स्थित नंदनवन को अब एक नए और आकर्षक स्वरूप में पुनर्विकसित किया जाएगा। मंत्रालय…
TIN पोर्टल खनिज संसाधनों को जनजातीय आजीविका से जोड़ने वाली मिनरल-टू-लाइवलीहुड पहल : साय

TIN पोर्टल खनिज संसाधनों को जनजातीय आजीविका से जोड़ने…

Spread the love00 मुख्यमंत्री ने किया TIN पोर्टल का शुभारंभ 00 TIN पोर्टल से टिन संग्राहक जनजातीय हितग्राहियों को मिलेगा पारदर्शी…
जशपुर में आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए 5.49 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति

जशपुर में आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए…

Spread the love00 मुख्यमंत्री साय के प्रयासों से जिले में खेल अधोसंरचना को मिलेगा नया आयाम रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के…