• 17/08/2022

बीजेपी ने कौशिक को हटाया, नारायण चंदेल बनाए गए नेता प्रतिपक्ष

बीजेपी ने कौशिक को हटाया, नारायण चंदेल बनाए गए नेता प्रतिपक्ष
Spread the love

विधानसभा चुनाव के पहले छत्तीसगढ़ बीजेपी में बदलाव की बयार नजर आ रही है। प्रदेश अध्यक्ष बदलने के बाद अब पार्टी ने नेता प्रतिपक्ष को भी बदल दिया है। पार्टी ने धरमलाल कौशिक को हटाकर नारायण चंदेल को पार्टी की कमान सौंपी है। अरुण साव को प्रदेश अध्यक्ष बनाने के बाद से ही ये कयास लगाया जा रहा था कि धऱमलाल कौशिक का भी पत्ता कट सकता है।

राजधानी रायपुर में आज विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक हुई। विधायक दल की बैठक में प्रदेश प्रभारी डी पुरन्देश्वरी ने नारायण चंदेल के नाम का ऐलान किया। हालांकि नेता प्रतिपक्ष के लिए नारायण चंदेल के अलावा तीन और वरिष्ठ नेताओं अजय चंद्राकर, बृजमोहन अग्रवाल और शिवरतन शर्मा का नाम भी चर्चा में था। जातिगत समीकरणों को ध्यान रखते हुए पार्टी ने नारायण चंदेल को ये जिम्मेदारी सौंपी है।

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने नारायण चंदेल को नेता प्रतिपक्ष चुने जाने पर बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “आज जांजगीर-चांपा से विधायक श्री नारायण चंदेल जी को नेता प्रतिपक्ष चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुझे पूर्ण विश्वास है, वह पूरी तन्मयता व आक्रामकता के साथ सड़क से सदन तक विपक्ष की आवाज़ बनेंगे और पूरी निष्ठा से अपने कर्तव्य का निर्वहन करेंगे।”

इसे भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ से जा रही इस ट्रेन और मालगाड़ी के बीच टक्कर, कई यात्री घायल

 

Related post

CG : इस दिन होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक, लिए जाएंगे महत्वपूर्ण निर्णय…..

CG : इस दिन होगी साय कैबिनेट की अहम…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में 27 अक्टूबर को मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई है। यह मीटिंग मंगलवार की सुबह 11:30…
राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने 70 लाख के विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिपूजन

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने 70 लाख के विभिन्न…

Spread the loveतिल्दा नेवरा।  राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा विकासखंड बलौदाबाजार के ग्राम पौंसरी, मगरवाय, बुड़गहन,औऱ पूरेना मे 70 लाख रुपए के…
CG WEATHER : छत्तीसगढ़ में 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, किसानों को सतर्क रहने की सलाह

CG WEATHER : छत्तीसगढ़ में 5 दिन भारी बारिश…

Spread the loveरायपुर। बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान के प्रभाव से छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में आगामी दिनों…