• 14/01/2023

ED Raid पर सीएम भूपेश के बयान पर बीजेपी ने उठाए सवाल, साव ने कहा- क्या भ्रष्टाचार के पैसों पर टिकी है कुर्सी

ED Raid पर सीएम भूपेश के बयान पर बीजेपी ने उठाए सवाल, साव ने कहा- क्या भ्रष्टाचार के पैसों पर टिकी है कुर्सी
Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर पलटवार करते हुए सवाल किया है कि क्या भूपेश बघेल सरकार भ्रष्टाचार के पैसों पर स्थिर है जो मुख्यमंत्री भ्रष्टाचारियों के खिलाफ ईडी की कार्रवाई को सरकार अस्थिर करने के लिए की जा रही कार्यवाही ठहरा रहे हैं।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि ईडी के द्वारा जो कार्रवाई की जा रही है, उसको लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बयान दुर्भाग्यपूर्ण है। भ्रष्टाचार के विरुद्ध कार्रवाई से भूपेश बघेल सरकार की स्थिरता का क्या लेना देना है? ईडी की कार्यवाही लम्बे समय से सही दिशा में चल रही है। भ्रष्टाचारियों के यहां छापे मारे जा रहे हैं, अवैध संपत्ति मिल रही है। साक्ष्य मिल रहे हैं।इतने दिन हो गए, ईडी द्वारा गिरफ्तार अधिकारी जेल में हैं। यह बता रहा है कि कार्रवाई साक्ष्य के आधार पर हो रही है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि वास्तव में जो कार्रवाई हुई है, उसमें मिली संपत्ति साबित कर रही है कि जनता का धन लूटा गया है। भूपेश बघेल कहते हैं कि सरकार को अस्थिर करने का प्रयास किया जा रहा है तो उन्हें बताना चाहिए कि क्या उनकी कुर्सी भ्रष्टाचार के पैसों पर टिकी है और भ्रष्टाचारियों से यह पैसा जप्त होने पर उनकी सरकार अस्थिर हो रही है। जो सरकार भ्रष्टाचारियों और भ्रष्टाचार के पैसों की दम पर चल रही है, वह जनता की सरकार कैसे हो सकती है। भूपेश बघेल ने अपने बयान से यह कबूल कर लिया है कि वे भ्रष्टाचार के बूते सरकार चला रहे हैं। छत्तीसगढ़ को लूटकर पैसा ऊपर पहुंचा रहे हैं। भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा तो वे यह रकम दिल्ली दरबार में नहीं भेज पाएंगे तो भूपेश बघेल की सरकार को अस्थिर होने से कौन बचा सकता है। भूपेश बघेल को इसीलिए भय लग रहा है कि ईडी की छापेमारी से वे अस्थिर हो जाएंगे। प्रदेश की मेहनतकश जनता की गाढ़ी कमाई की रक्षा करने के बजाए भूपेश सरकार भ्रष्टाचारियों की संरक्षक बनी हुई है।

Related post

ब्रेकिंग : सरकार ने जारी किया आदेश, ये आईएएस बने सहकारिता एवं रजिस्ट्रार विभाग के कमिश्नर

ब्रेकिंग : सरकार ने जारी किया आदेश, ये आईएएस…

Spread the loveरायपुर 10 मई 2026।रमेश कुमार शर्मा सहकारिता एवं रजिस्ट्रार सहकारी समितियां के आयुक्त होंगे। राज्य सरकार ने इस संबंध…
रिश्तों का कत्ल : नाती ने बसूला से दादा को उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम…

रिश्तों का कत्ल : नाती ने बसूला से दादा…

Spread the loveबलरामपुर। बलरामपुर जिले में घरेलू विवाद ने एक परिवार को हमेशा के लिए उजाड़ दिया। नवाडीह गांव में एक…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने की विशेष प्रार्थना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण,…

Spread the loveराष्ट्रसेवा, सुशासन और विकास के 12 वर्षों को बताया नए भारत के निर्माण का स्वर्णिम अध्याय रायपुर- प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी…