• 14/01/2023

राजधानी में युवक को कार से मारी टक्कर, आधा किलोमीटर तक घसीटा

राजधानी में युवक को कार से मारी टक्कर, आधा किलोमीटर तक घसीटा
Spread the love

दिल्ली के कंझावाला कांड को बीते अभी कुछ ही दिन हुए थे कि राजधानी में एक और हिट एंड रन का मामला सामने आया है। एक कार सवार ने युवक को टक्कर मारकर आधा किलोमीटर तक घसीटा। इस दौरान युवक कार की बोनट पर लटका रहा। यह घटना राजौरी गार्डन क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक राजौरी गार्डन इलाके में हॉर्न बजाने के नाम पर दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसके बाद कार सवार युवक ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद युवक उछलकर कार की बोनट पर जा गिरा, जिसके बाद उसे आधा किलोमीटर तक घसीटा।

यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें युवक कार की बोनट पर लटका नजर आ रहा है। मामला सामने आने के बाद पुलिस कार नंबर के जरिए आरोपी की पतासाजी में जुट गई है। इसके साथ ही पीड़ित के बारे में भी पता लगया जा रहा है।

आपको बता दें 1 जनवरी को कंझावला में नशे में धुत्त युवकों ने अपनी कार से स्कूटी सवार अंजली नाम की लड़की को टक्कर मार दी। जिसके बाद वह कार में फंस गई। आरोपियों ने उसे 12 किलोमीटर तक घसीटा। इस हादसे में युवती की मौत हो गई थी। एक व्यक्ति ने कार में शव को फंसा देखने के बाद पुलिस को इसकी सूचना दी थी। इस मामले में आरोपी युवकों की गिरफ्तारी की गई थी।

Related post

मुख्यमंत्री साय ने धरसींवा विधानसभा को दी नि:शुल्क एम्बुलेंस की सौगात

मुख्यमंत्री साय ने धरसींवा विधानसभा को दी नि:शुल्क एम्बुलेंस…

Spread the love00 डीएमएफ से 19.65 लाख की लागत से उपलब्ध कराई गई आधुनिक एम्बुलेंस, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई…
दिव्यांगजनों के सम्मान और सशक्तीकरण के लिए सरकार निरंतर प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री साय

दिव्यांगजनों के सम्मान और सशक्तीकरण के लिए सरकार निरंतर…

Spread the love00 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिव्यांग शब्द देकर सम्मान और आत्मगौरव का नया भाव दिया : मुख्यमंत्री 00 प्रोजेक्ट…
पुनर्वास नीति के तहत नक्सली हिंसा के 13 पीड़ितों को 32 लाख रुपये की सहायता

पुनर्वास नीति के तहत नक्सली हिंसा के 13 पीड़ितों…

Spread the loveमुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल पर मिली आर्थिक राहत रायपुर–मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल और…