• 21/10/2022

बड़ी खबर: जमीन विवाद को लेकर आदिवासियों के दो गुटों में खूनी संघर्ष, बच्चों और महिलाओं समेत 170 की मौत

बड़ी खबर: जमीन विवाद को लेकर आदिवासियों के दो गुटों में खूनी संघर्ष, बच्चों और महिलाओं समेत 170 की मौत
Spread the love

सूडान इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां जमीन के विवाद को लेकर आदिवासियों के बीच चल रही खूनी झड़प में 170 लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं.

सूडान के दो अधिकारियों ने गुरुवार को कहा कि यह झड़प देश के दक्षिणी प्रांत ब्लू नाइल में हुई है. सूडान पिछले कई दिनों से हिंसा की आग में जल रहा है.

बताया जा रहा है कि खूनी संघर्ष पर काबू पाने की कोशिश जारी है. प्रशासन ने पूरे क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया है. इलाके में आर्मी को तैनात किया गया है.

ब्लू नाइल पिछले महीनों में जातीय हिंसा में झुलस रहा है. संयुक्त राष्ट्र के मानवीय मामलों के समन्वय कार्यालय (OCHA) के अनुसार, जुलाई में हुए जनजातीय (आदिवासी) संघर्षों में अक्टूबर की शुरुआत में 149 लोग मारे गए थे. पिछले सप्ताह नए सिरे से झड़पें शुरू हुईं और 13 अन्य लोग मारे गए.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ब्लू नाइल राज्य में पिछले हफ्ते हौसा लोगों और प्रतिद्वंद्वी समूहों के सदस्यों के बीच भूमि विवाद पर बहस के बाद आपस में लड़ाई शुरू हो गई. यह लड़ाई राजधानी खार्तूम से करीब 500 किलोमीटर दूर दक्षिण में रोजेयर्स के पास वाड अल-माही (Wad al-Mahi) क्षेत्र के आसपास हुई है.

बताया जा रहा हाय की जमीन के विवाद को लेकर दो आदिवासियों के गुटों में खूनी संघर्ष हुआ. जिसमें केवल बुधवार और गुरुवार के बीच महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों सहित कुल 170 लोग मारे गए हैं. बुधवार को वाड अल-माही क्षेत्र के निवासियों ने भीषण गोलीबारी और घरों में आग लगने की सूचना दी.

Related post

संजू त्रिपाठी हत्याकांड: सभी 22 आरोपी बरी, फैसले के खिलाफ हाई कोर्ट जाएगी मृतक की पत्नी

संजू त्रिपाठी हत्याकांड: सभी 22 आरोपी बरी, फैसले के…

Spread the loveबिलासपुर। हिस्ट्रीशीटर संजू त्रिपाठी हत्याकांड में बड़ा फैसला सामने आया है। निचली अदालत ने मामले में गिरफ्तार सभी 22…
“राज्य स्थापना दिवस छत्तीसगढ़ महतारी की अस्मिता, संस्कृति और स्वाभिमान का पर्व” – मंत्री राजवाड़े

“राज्य स्थापना दिवस छत्तीसगढ़ महतारी की अस्मिता, संस्कृति और…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के 26वें स्थापना दिवस के अवसर पर सूरजपुर के अग्रसेन स्टेडियम ग्राउंड में जिला स्तरीय राज्योत्सव…
दिवाली से पहले साइबर ठगों का नया जाल, WhatsApp पर दिवाली बोनस का मैसेज वायरल, कहीं आप भी न हो जाएं ठगी का शिकार

दिवाली से पहले साइबर ठगों का नया जाल, WhatsApp…

Spread the love नई दिल्ली।  दिवाली का त्योहार नजदीक आते ही बाजारों में खरीदारी का दौर तेज हो गया है। लोग…