• 21/10/2022

नान घोटाला : सुप्रीम कोर्ट में सॉलिसीटर जनरल के गंभीर आरोप पर CM भूपेश का जबाव, ट्वीट कर कहा- ‘मैं कभी किसी जज से मिलकर, किसी अभियुक्त का फेवर नहीं किया’

नान घोटाला : सुप्रीम कोर्ट में सॉलिसीटर जनरल के गंभीर आरोप पर CM भूपेश का जबाव, ट्वीट कर कहा- ‘मैं कभी किसी जज से मिलकर, किसी अभियुक्त का फेवर नहीं किया’
Spread the love

छत्तीसगढ़ नान घोटाला मामले में अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर केंद्र सरकार के सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता ने आरोप लगाया है. जिस पर मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर उन आरोपों का कड़ा प्रतिकार किया है. उन्होंने कहा कि वे किसी जज से नहीं मिले. यह मेरी राजनीतिक छवि खराब करने एवं न्याय पालिक को दबाव में लाने का षड्यंत्र है, जिसका समुचित प्रतिकार किया जाएगा.

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिक अपूर्ति निगम (नान) या सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) घोटाले से संबंधित इस पीएमएलए मामले को राज्य के बाहर स्थानांतरित करने की मांग करने वाली ईडी याचिका पर सुनवाई की. जहां ईडी की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने दावा किया नान घोटाले में कुछ आरोपियों को जमानत दिए जाने से दो दिन पहले एक न्यायाधीश ने सीएम से मुलाकात की थी. सॉलिसिटर जनरल ने मुख्यमंत्री के एक कथित करीबी सहयोगी के व्हाट्सएप चैट के जरिए यह दावा किया था.

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता के आरोपों का प्रतिकार किया है. सीएम ने ट्वीट कर कहा, ”यह अत्यंत दुर्भाग्यजनक है कि सॉलीसिटर जनरल जैसे सर्वोच्च संवैधानिक पदों पर बैठा व्यक्ति राजनीतिक उद्देश्यों से झूठे एवं शरारत पूर्ण आरोप लगा रहा है. मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूँ कि मैंने कभी किसी जज से मिलकर किसी भी अभियुक्त के लिए किसी भी प्रकार का फेवर करने का अनुरोध नहीं किया.” उन्होंने आगे कहा, ”यह मेरी राजनीतिक छवि खराब करने एवं न्याय पालिक को दबाव में लाने का षड्यंत्र है, जिसका समुचित प्रतिकार किया जाएगा.”

वहीं नान घोटाले की सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कभी किसी हाईकोर्ट के जज से मुलाकात नहीं की है. साथ ही राज्य सरकार ने PDS घोटाले में उनकी संलिप्तता के बारे में केंद्र सरकार के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता के दावे को खारिज कर दिया.

Related post

CG TRANSFER : स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 चिकित्सा अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट

CG TRANSFER : स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। विभाग…
श्रमवीरों के परिश्रम और पसीने से हो रहा समृद्ध छत्तीसगढ़ का निर्माण: मुख्यमंत्री साय

श्रमवीरों के परिश्रम और पसीने से हो रहा समृद्ध…

Spread the love00 श्रमिकों का सम्मान, सामाजिक सुरक्षा और उनके परिवारों का उज्ज्वल भविष्य हमारी सरकार की प्राथमिकता 00 विश्वकर्मा जयंती…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्नेह और मार्गदर्शन छत्तीसगढ़ को सदैव मिलता रहा है : मुख्यमंत्री साय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्नेह और मार्गदर्शन छत्तीसगढ़ को…

Spread the love 00 विकसित भारत के संकल्प में छत्तीसगढ़ पूरी प्रतिबद्धता के साथ देता रहेगा अपना सशक्त योगदान 0 प्रधानमंत्री…