• 21/10/2022

ब्रा में छिपाकर महिला ला रही थी 17 लाख रुपए का सोना, फिर ऐसे हो गई गिरफ्तार

ब्रा में छिपाकर महिला ला रही थी 17 लाख रुपए का सोना, फिर ऐसे हो गई गिरफ्तार
Spread the love

बैंगलुरु के कस्टम डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (केआईए) पर बड़ी कार्रवाई की है. यहां अधिकारियों ने एक महिला को शक के आधार पर पकड़ा. जिसकी अधिकारियों ने चेकिंग की. जहां महिला एक ब्रा की पैडिंग में 17.5 लाख रुपए का सोने के साथ पकड़ा गई.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बेंगलुरु सीमा शुल्क विभाग की एयर इंटेलिजेंस यूनिट (एआईयू) के अधिकारियों ने कहा कि महिला 8 अक्टूबर को दुबई से आई थी.

बताया जा रहा है कि महिला दुबई की फ्लाइट से एयरपोर्ट पर उतरकर बाहर आई. वहीं पैसेंजर प्रोफाइलिंग होनी थी. इस दौरान पैसेंजेर प्रोफाइलिंग करने वाले अधिकारियों ने महिला का रुख कुछ अजीब देखा. जिसे अधिकारियों ने गौर से देखा तो वह तनाव में नजर आ रही थी.

वहीं महिला से अधिकारियों ने पूछताछ भी की, लेकिन उसने एक भी सवाल का जवाब नहीं दिया. जिससे अधिकारियों का शक और बढ़ गया. अधिकारियों को उसकी ब्रा भी अजीब लगी. जिसके बाद महिला स्टाफ ने उसकी ब्रा को खुलवाकर चेक किया.

चेकिंग के दौरान अधिकारियों को महिला की ब्रा की पैडिंग के अंदर 17 लाख 53 हजार 630 रुपए का सोना मिला. हवाई अड्डे के एक वीडियो में अधिकारियों को पैडिंग में डाले गए सोने के पेस्ट को खोजने के लिए ब्रा को खोलते हुए दिखाया गया है.

Related post

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर जाना सड़क हादसे में घायलों का हाल

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर जाना सड़क…

Spread the loveमरकाटोला घाट सड़क हादसे के घायलों और परिजनों से की मुलाकात, बेहतर उपचार के दिए निर्देश चार घायल स्वस्थ…
छत्तीसगढ़ की पुरातात्विक धरोहरों में बढ़ेंगी पर्यटक सुविधाएं

छत्तीसगढ़ की पुरातात्विक धरोहरों में बढ़ेंगी पर्यटक सुविधाएं

Spread the loveभारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण और छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग के बीच महत्वपूर्ण एमओयू संरक्षित स्मारकों और पुरातात्विक स्थलों पर…
खेत में मिली मासूम के लिए आगे आए मंत्री अग्रवाल, उपचार और सुरक्षा के दिए निर्देश

खेत में मिली मासूम के लिए आगे आए मंत्री…

Spread the love00 मासूम का जीवन और उसकी सुरक्षा सर्वोपरि, उपचार के साथ मिले सुरक्षित वातावरण – अग्रवाल रायपुर। सरगुजा जिले…