• 20/02/2023

ED Breaking: कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह को ED के अफसर ले गए साथ, विधायक ने रोका रास्ता.. अधिकारियों से हुई बहस

ED Breaking: कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह को ED के अफसर ले गए साथ, विधायक ने रोका रास्ता.. अधिकारियों से हुई बहस
Spread the love

कोल लेवी और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में छापेमारी के बाद ईडी ने कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह को अपने साथ ले गई है। ईडी के अफसर आरपी सिंह को साथ लेकर दफ्तर रवाना हो गए हैं। इस दौरान उनकी विधायक विकास उपाध्याय से जमकर बहस हुई।

जानकारी के मुताबिक आरपी सिंह के घर पर कार्रवाई पूरी होने के बाद ईडी की टीम पूछताछ के लिए उन्हें साथ ले गई है। कांग्रेस प्रवक्ता को हिरासत में लेकर ले जाने से नाराज कांग्रेसी ईडी अफसरों की गाड़ियों के सामने खड़े हो गए। इस दौरान विधायक विकास उपाध्याय की अफसरों से जमकर बहस हुई।

कांग्रेसी कार्यकर्ता आरपी सिंह को छोड़े जाने की मांग कर रहे थे। अधिकारियों ने विकास उपाध्याय को बताया कि वे आरपी सिंह को पूछताछ के लिए ले जा रहे हैं. जिस पर विकास उपाध्याय ने उन्हें भी साथ ले जाने के लिए कहा। कांग्रेस नेताओं से बहस के बाद ईडी के अफसर आरपी सिंह को ले जाने में कामयाब हुए।

आपको बता दें छत्तीसगढ़ में कोल लेवी और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ईडी की कार्रवाई लगातार जारी है। आज सुबह-सुबह ईडी की टीम ने कांग्रेस विधायक और संसदीय सचिव चंद्रदेव राय, भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव, पीसीसी कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, गिरीश देवांगन, प्रवक्ता आरपी सिंह, विनोद तिवारी और श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष सुशील सन्नी अग्रवाल के ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की।

राष्ट्रीय अधिवेशन से ठीक पहले हुई इस कार्रवाई से राजधानी रायपुर से लेकर दिल्ली तक हड़कंप मच गया। दिल्ली में एआईसीसी के पदाधिकारियों और राजधानी रायपुर में सीएम भूपेश बघेल ने प्रेस कान्फ्रेंस कर ईडी की कार्रवाई का पुरजोर विरोध किया। नेताओं ने बीजेपी पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन को डिस्टर्ब करने का आरोप लगाया।

Related post

उत्कृष्ट टिकट चेकिंग प्रदर्शन करने वाले 14 रेलकर्मियों को मंडल रेल प्रबंधक ने किया सम्मानित

उत्कृष्ट टिकट चेकिंग प्रदर्शन करने वाले 14 रेलकर्मियों को…

Spread the love रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल में टिकट चेकिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले…
स्वतंत्रता दिवस समारोह 2026 राष्ट्रगीत, ध्वजारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के संबंध में महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी

स्वतंत्रता दिवस समारोह 2026 राष्ट्रगीत, ध्वजारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों…

Spread the loveरायपुर। 15 अगस्त 2026 को देशभर में मनाए जाने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य, उत्साहपूर्ण और व्यवस्थित रूप से…
CG Weather : छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, 3 दिन सक्रिय रहेगा मानसून; कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

CG Weather : छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, 3…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय होता नजर आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में…