• 27/09/2022

BREAKING : ACB ने 50 हजार की रिश्वत लेते सब इंजीनियर को रंगे हाथों किया गिरफ्तार

BREAKING : ACB ने 50 हजार की रिश्वत लेते सब इंजीनियर को रंगे हाथों किया गिरफ्तार
Spread the love

एसीबी ने लगातार दूसरे दिन बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सब इंजीनियर को 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सब इंजीनियर का नाम मुकेश कुमार साव है, जो कि बीजापुर जिले के भैरमगढ़ नगर पंचायत में पदस्थ है।

बताया जा रहा है कि एसीबी ने यह कार्रवाई एक ठेकेदार की शिकायत पर की है। बिल भुगतान की एवज में आरोपी सब इंजीनियर मुकेश कुमार साव ने ठेकेदार से 3 लाख 70 हजार की घूस मांगी थी। ठेकेदार ने इसकी शिकायत एसीबी से की थी।

एसीबी ने शिकायत की तस्दीक करने के बाद आज छापामार कार्रवाई करते हुए सब इंजीनियर को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

Related post

नशीले पदार्थों का प्रचार न करे कलाकार, स्टार वही है जो रोशनी फैलाए, अंधेरा नहीं: राष्ट्रपति

नशीले पदार्थों का प्रचार न करे कलाकार, स्टार वही…

Spread the love-72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में भारतीय सिनेमा की उत्कृष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया -अनंत नाग को दादासाहेब…
मध्य प्रदेश आधुनिक तकनीक और निवेश के लिए देश का सबसे अनुकूल राज्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश आधुनिक तकनीक और निवेश के लिए देश…

Spread the love मप्र के मुख्यमंत्री ने बेंगलुरु में टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (टीएमजेड) ग्वालियर में निवेश के लिए निवेशकों से किया संवाद…
पेनकिलर, एंटीबायोटिक दवाओं के बेहिसाब इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, केंद्रीय औषधि नियामक ने दी सलाह

पेनकिलर, एंटीबायोटिक दवाओं के बेहिसाब इस्तेमाल करने वालों के…

Spread the loveकेंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने आम जनता, स्वास्थ्य क्षेत्र के पेशेवरों, दवा विक्रेताओं, खुदरा विक्रेताओं और अस्पतालों…