• 23/12/2022

CG नक्सल हमला: NIA ने 23 के खिलाफ चार्जशीट की दाखिल, 22 जवान हुए थे शहीद

CG नक्सल हमला: NIA ने 23 के खिलाफ चार्जशीट की दाखिल, 22 जवान हुए थे शहीद
Spread the love

छत्तीसगढ़ में पिछले साल हुए नक्सली हमले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने 23 लोगों के  खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। यह हमला बीजापुर जिले के तर्रेम थाना क्षेत्र के टेकलगुडियाम गांव के पास हुआ था। घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने जवानों के ऊपर हमला कर दिया था। इस हमले में 22 जवान शहीद हुए थे वहीं 35 से ज्यादा घायल हुए थे।

इस हमले में नक्सलियों ने आधुनिक हथियारों बैरेल ग्रेनेज लॉन्चर (BGL) और ऑटोमेटिक हथियारों का इस्तेमाल किया था। सीपीआई माओवादी के हथियारबंद नक्सलियों ने CRPF, कोबरा, डीआरजी और राज्य पुलिस बल के जवानों के ऊपर चारों तरफ से अटैक किया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच का जिम्मा राष्ट्रीय जांच एजेंसी को सौंपा गया। NIA की टीम छत्तीसगढ़ पहुंंची और 5 जून को केस दर्ज कर जांच शुरु की थी। NIA की जांच में खुलासा हुआ कि नक्सलियों ने आतंकी हमले की साजिश रची थी।

एनआईए की जांच में पता चला कि पुलिस पार्टी और सुरक्षा बलों पर यह हमला नक्सलियों के TCOC (Tactical Counter Offensive Campaign) का हिस्सा था। जांच के दौरान नक्सलियों के वरिष्ठ नेताओं की भूमिका भी पता चली है।

Related post

Video: नक्सलियों से सरकार ने मांगा सुझाव, ई-मेल आईडी और गूगल फॉर्म जारी, जानें क्या है मामला

Video: नक्सलियों से सरकार ने मांगा सुझाव, ई-मेल आईडी…

Spread the loveजगदलपुर/रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए राज्य में सक्रिय माओवादी संगठनों से सुझाव मांगा है। राज्य में…
CG में नक्सलियों और फोर्स के बीच मुठभेड़, आधा दर्जन माओवादी घायल, BGL सहित भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

CG में नक्सलियों और फोर्स के बीच मुठभेड़, आधा…

Spread the loveछत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले सुकमा में आज गरुवार सुबह माओवादियों और फोर्स के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में…
PFI को केंद्र सरकार ने 5 साल के लिए किया बैन, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना

PFI को केंद्र सरकार ने 5 साल के लिए…

Spread the loveकेंद्र सरकार ने PFI (पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया) और उसके सहयोगियों या मोर्चों को तत्काल प्रभाव से 5 साल…