• 12/02/2026

CG : जिला अस्पताल में मौत की डिलीवरी! जबरन नॉर्मल डिलीवरी के चक्कर में थम गई नवजात की सांसें

CG : जिला अस्पताल में मौत की डिलीवरी! जबरन नॉर्मल डिलीवरी के चक्कर में थम गई नवजात की सांसें
Spread the love

दुर्ग। जिला अस्पताल से एक बार फिर लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। जबरन डिलीवरी कराए जाने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने अस्पताल प्रशासन और डॉक्टरों पर नवजात की मौत का जिम्मेदार ठहराया है। परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

मामला दुर्ग जिला अस्पताल का है, जहां करिश्मा भारती नाम की गर्भवती महिला से कथित तौर पर जबरन नॉर्मल डिलीवरी कराई गई। परिजनों का आरोप है कि चार दिनों तक इंतजार कराया गया और सीजर की मांग के बावजूद डॉक्टरों ने मना कर दिया। 10 फरवरी की सुबह करीब 3 बजे डॉ. नेत्रा नंद और नर्स रश्मि द्वारा डिलीवरी कराई गई। हालत बिगड़ने पर नवजात को ICU में भर्ती किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक बच्चे के पिता राजा राम ने अस्पताल पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है।सिविल सर्जन ने मामले की जांच के लिए टीम गठित करने की बात कही है और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। यह घटना एक बार फिर जिला अस्पताल की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रही है।

Related post

कलयुगी बेटे का खौफनाक कदम : मां की शराब की लत से तंग बेटे ने की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

कलयुगी बेटे का खौफनाक कदम : मां की शराब…

Spread the loveबालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां की शराब पीने की आदत से तंग आकर…

राजधानी में खौफनाक वारदात : प्रेमिका को दूसरे दोस्त…

Spread the loveरायपुर। राजधानी रायपुर में प्रेम प्रसंग से जुड़े विवाद के बाद एक युवक की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया…
अटल जी की पुण्यतिथि पर सीएम साय ने किया नमन : बोले- उनके सपनों का विकसित छत्तीसगढ़ बनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि

अटल जी की पुण्यतिथि पर सीएम साय ने किया…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि…