• 12/02/2026

RAIPUR : राजधानी रायपुर को बड़ी सौगात, 100 करोड़ की लागत से 10 मीटर चौड़ी होगी लाभांडी-सरोना सर्विस लेन

RAIPUR : राजधानी रायपुर को बड़ी सौगात, 100 करोड़ की लागत से 10 मीटर चौड़ी होगी लाभांडी-सरोना सर्विस लेन
Spread the love
रायपुर। राजधानी रायपुर के निवासियों और एनएच 53 (मुंबई-कोलकाता हाईवे) का उपयोग करने वाले हजारों वाहन चालकों के लिए राहत भरी खबर है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने सरोना से लाभांडी के बीच सर्विस लेन के चौड़ीकरण के प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है। लगभग 100 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 14 किलोमीटर लम्बी सर्विस लेन 10 मीटर चौड़ी की जाएगी।

इस परियोजना की सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि चौड़ीकरण के लिए किसी भी तरह के भूमि अधिग्रहण की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। सड़क के दोनों किनारों पर एनएचएआई के पास पर्याप्त जमीन पहले से उपलब्ध है। निर्माण कार्य को गति देने के लिए सबसे पहले छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड द्वारा सर्विस लेन में लगे बिजली के खंभों को हटाया और शिफ्ट किया जाएगा। बिजली खंभों की शिफ्टिंग की प्रक्रिया पूरी होते ही एनएचएआई द्वारा चौड़ीकरण का सिविल वर्क शुरू कर दिया जाएगा

14.25 किलोमीटर की लंबाई में होने वाले इस विस्तार से लाभांडी, तेलीबांधा, पचपेड़ी नाका, संतोषी नगर, बस स्टैंड और सरोना जैसे हाईवे से सटे इलाकों में रहने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। वर्तमान में इस मार्ग पर 24 घंटे भारी वाहनों का भारी दबाव रहता है, जिससे स्थानीय ट्रैफिक को अक्सर जाम का सामना करना पड़ता है। सर्विस लेन की चौड़ाई दोगुनी होने से न केवल स्थानीय व्यापारियों को लोडिंग-अनलोडिंग और पार्किंग में सुविधा होगी, बल्कि रोजाना आवाजाही करने वाले हजारों वाहन चालकों का समय भी बचेगा।

Related post

रेल मंत्रालय ने भगवान बिरसा मुंडा को पुष्पांजलि अर्पित कर जनजातीय गौरव दिवस मनाया

रेल मंत्रालय ने भगवान बिरसा मुंडा को पुष्पांजलि अर्पित…

Spread the loveरायपुर। रेल मंत्रालय ने नई दिल्ली के रेल भवन में महान आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी और पूजनीय राष्ट्रीय नायक भगवान…
धरमजयगढ़ में कल जनजातीय गौरव दिवस, राज्यसभा सांसद नवीन और मुख्यमंत्री साय होंगे शामिल

धरमजयगढ़ में कल जनजातीय गौरव दिवस, राज्यसभा सांसद नवीन…

Spread the love00 भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर छत्तीसगढ़ के जनजातीय नायकों को किया जाएगा नमन, आवास से वन अधिकार…
CG Accident: बेमेतरा-दुर्ग मार्ग पर भीषण हादसा, बाइक सवार जीजा-साले की मौके पर मौत

CG Accident: बेमेतरा-दुर्ग मार्ग पर भीषण हादसा, बाइक सवार…

Spread the loveबेमेतरा। बेमेतरा जिले के बेमेतरा-दुर्ग मुख्य मार्ग पर ग्राम निनवा के पास शुक्रवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो…