• 29/10/2022

ED BREAKING : सूर्यकांत तिवारी 12 दिन की ED की रिमांड पर, पूछताछ में अफसरों से लेकर कई बड़े नामों का हो सकता है खुलासा

ED BREAKING : सूर्यकांत तिवारी 12 दिन की ED की रिमांड पर, पूछताछ में अफसरों से लेकर कई बड़े नामों का हो सकता है खुलासा
Spread the love

शनिवार को एक नाटकीय घटनाक्रम में कोयला कारोबारी सूर्यकांत तिवारी ने रायपुर की विशेष न्यायालय में सरेंडर कर दिया। अपने वकीलों के साथ पहुंचा मनी लॉन्ड्रिंग और छत्तीसगढ़ में कोल घोटाले का मुख्य आरोपी विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत के न्यायालय में पहुंचा। सूर्यकांत तिवारी और ईडी के वकीलों के बीच हुई जिरह के बाद न्यायालय ने सूर्यकांत तिवारी को 12 दिन की ईडी की रिमांड पर सौंप दिया।

सूर्यकांत तिवारी को रिमांड में लेने के बाद ईडी के अधिकारी उससे गहन पूछताछ करेंगे। पूछताछ में राज्य के कई बड़े अफसरों के नामों के अलावा और भी कई रसूखदार नामों का खुलासा हो सकता है।

सूर्यकांत तिवारी के ऊपर कई गंभीर आरोप है। ईडी ने अपनी प्रेस विज्ञप्ति में उसे कोल घोटाले का सरगना बताया है। जो कि राज्य के अफसरों, राजनेताओं,  कोयला कारोबारियों और दलालों के साथ मिलकर अवैध वसूली के लिए एक सामानांतर संगठन चला रहा था। जो कि कोयले में प्रति टन 25 रूपये की लेव्ही (अवैध वसूली) ले रहा था। प्रतिदिन के हिसाब से 2 से 3 करोड़ रुपये की कोयले में वसूली की जा रही थी।

आईटी ने भी मारा था छापा

आपको बता दें सूर्यकांत तिवारी उस वक्त चर्चे में आया था जब जून-जुलाई के महीने में आईटी की टीम ने प्रदेश भर में छापामार कार्रवाई की थी। आईटी की टीम ने सूर्यकांत तिवारी सहित अन्य लोगों के यहां से 9.5 करोड़ रुपये से अधिक की अघोषित नगदी और लगभग 5 करोड़ रुपये आभूषण जब्त किया  था। वहीं 200 करोड़ रुपये से अधिक के कलेक्शन के सबूत मिलने की बात कही गई थी।

आईटी के अधिकारियों पर लगाया था आरोप

जिसके कुछ दिनों बाद सूर्यकांत तिवारी ने अपना एक वीडियो जारी कर सनसनीखेज बयान दिया था। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि आईटी रेड में आए अफसर उन पर वर्तमान सरकार का तख्ता पलटने का दबाव डाल रहे थे। तिवारी ने दावा किया था कि आईटी के अफसर उन पर दबाव डाल रहे थे कि वो 40 से 45 विधायकों की सूची बनाएं। जिससे विपक्ष की सहायता से उन्हें एकनाथ शिंदे की तरह छत्तीसगढ़ का सीएम बना दिया जाएगा।

BREAKING : कोल माफिया सूर्यकांत तिवारी सरेंडर करने पहुंचा, ED ने मांगी कस्टडी

ED RAID : छत्तीसगढ़ में बड़े कोल घोटाले का पर्दाफाश, नौकरशाह, राजनेता, कोल माफिया और दलालों ने कार्टेल बनाकर दिया अंजाम, प्रतिदिन 2 से 3 करोड़ की होती थी अवैध वसूली, ऐसे हो रहा था कोयला का काला खेला

 

कौन है सूर्यकांत तिवारी जिसके ठिकानों पर IT के बाद ED की रेड पड़ी ? इस वजह से रहा है चर्चा में

Related post

मंत्रालय में स्वतंत्रता दिवस उत्साह से मनाया गया

मंत्रालय में स्वतंत्रता दिवस उत्साह से मनाया गया

Spread the loveरायपुर। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में गरिमामय कार्यक्रम में सामान्य प्रशासन…
इंद्रावती भवन में आयुक्त नगर तथा ग्राम निवेश अवनीश शरण ने किया ध्वजारोहण

इंद्रावती भवन में आयुक्त नगर तथा ग्राम निवेश अवनीश…

Spread the loveरायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभागाध्यक्ष कार्यालय इंद्रावती भवन अटल नगर, नवा रायपुर में आयुक्त नगर तथा ग्राम निवेश,…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर उन्हें किया नमन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरे की…

Spread the love राष्ट्रसेवा, संगठन निर्माण और जनकल्याण के प्रति समर्पित रहा कुशाभाऊ ठाकरे जी का संपूर्ण जीवन – मुख्यमंत्री विष्णुदेव…