• 27/10/2022

BREAKING : IAS समीर विश्नोई की रातें अब काल कोठरी में गुजरेंगी, अधिकारी सहित तीनों को न्यायालय ने भेजा जेल

BREAKING : IAS समीर विश्नोई की रातें अब काल कोठरी में गुजरेंगी, अधिकारी सहित तीनों को न्यायालय ने भेजा जेल
Spread the love

एयर कंडीशन और ऐशो आराम में जीने वाले छत्तीसगढ़ कैडर के IAS अधिकारी समीर विश्नोई समेत तीनों आरोपियों की रातें अब जेल की काल कोठरी के भीतर गुजरेंगी। न्यायालय ने तीनों आऱोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

इससे पहले समीर विश्नोई की रिमांड खत्म होने पर उन्हें ED के अधिकारियों ने आज एडीजे अजय सिंह राजपूत के कोर्ट में पेश किया गया। ईडी ने कोर्ट से दो बार में तीनों आरोपियों से पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया था। ईडी ने तीनों आरोपियों से पूछताछ के लिए पहले 8 दिन की और फिर 6 दिन की रिमांड पर लिया था।

आपको बता दें 11 अक्टूबर को ईडी ने प्रदेश भर में कई जगह छापा मारा था। जिसमें कोल माफिया सूर्यकांत तिवारी, उनके रिश्तेदारों, IAS अधिकारियों समीर विश्नोई, जेपी मौर्या, कलेक्टर रानू साहू के अलावा कई कारोबारी शामिल थे। ईडी ने छापे के बाद प्रदेश में बड़े कोल घाटाले का पर्दाफाश किया था।

ईडी के मुताबिक इस छापामार कार्रवाई में समीर विश्नोई के घर से उन्हें 47 लाख रुपये कैश, 4 किलो सोना औऱ 20 कैरेट हीरा मिला है। इसके अलावा गिरफ्तार दोनों आऱोपियों के पास से भी 6.5 करोड़ रुपये की नगदी और सोना मिला था।

Related post

भारतीय नौसेना को मिली नई ताकत, माहे श्रेणी के सातवें पनडुब्बी रोधी युद्धपोत ‘मछलीपटनम’ का शुभारंभ

भारतीय नौसेना को मिली नई ताकत, माहे श्रेणी के…

Spread the loveभारतीय नौसेना के लिए कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (सीएसएल) में निर्मित माहे श्रेणी के सातवें उथले जल में चलने वाले…
प्रकृति, पर्यावरण और समस्त सृष्टि का सम्मान हमारे अस्तित्व के मूल में है : पीएम मोदी

प्रकृति, पर्यावरण और समस्त सृष्टि का सम्मान हमारे अस्तित्व…

Spread the loveप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के जरिए देशवासियों को भारतीय संस्कृति के गूढ़…
सावन माह के शुभारंभ के साथ महाकाल मंदिर में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब, ‘जय महाकाल’ जयघोष से गूंजा मंदिर

सावन माह के शुभारंभ के साथ महाकाल मंदिर में…

Spread the loveभगवान शिव को समर्पित सावन मास के शुभारंभ के साथ आज गुरुवार को उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर…