• 20/04/2024

पसंद नहीं आई दूल्हे की शक्ल, मंडप में दुल्हन ने सात फेरे लेने से किया इनकार

पसंद नहीं आई दूल्हे की शक्ल, मंडप में दुल्हन ने सात फेरे लेने से किया इनकार
Spread the love

मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक अजब-गजब मामला सामने आया है, जहां वरमाला के समय दूल्हे का चेहरा पसंद नहीं आया तो दुल्हन ने शादी करने से साफ मना कर दिया। दुल्हन ने आरोप लगाया कि जिसका फोटो दिखाया था वो दूल्हा नहीं है।

दुल्हन के इनकार से शादी के पंडाल में हंगामा मच गया। दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोगों ने दुल्हन को समझाने की कोशिश की। लेकिन, वह शादी के लिए राजी नहीं हुई। दुल्हन के इनकार से दूल्हा पक्ष भी भड़क गया। विवाद की स्थिति बनी तो पुलिस को बुला लिया।

दरअसल, ग्वालियर देहात उटीला में रामेश्वर चौहान के बेटे अनिल की बारात को बैरंग लौटना पड़ा। अनिल की शादी अचनेरा आगरा की रहने वाली ममता चौहान से होनी थी। दोनों पक्षों ने तय किया था बारात आगरा नहीं जाएगी। दुल्हन पक्ष ही उटीला आकर शादी करेगा। अनिल और ममता की शादी थी इसलिए कन्या पक्ष उटीला आ गया। रात को अनिल की बारात भी मैरिज गार्डन पहुंच गई। वरमाला का समय चल रहा था।

अनिल स्टेज पर दुल्हन के इंतजार में बैठा था। थोड़ी देर में ममता को सहेलियां वरमाला के लिए लेकर आईं। शादी का पंडाल मेहमानों से खचाखच था। सबकी निगाहें वरमाला कार्यक्रम की तरफ थीं। ममता ने भी होने वाले पति अनिल के गले में माला पहनाने के लिए उसकी तरफ नजर उठाईं तो बिदक गई। उसने माला पहनाने के बाद शादी करने से मना कर दिया।

Related post

10 साल के नाबालिग से कुकर्म, नमाज पढ़ने के दौरान बच्चों को बनाया हवस का शिकार, एक साल से कर रहा हैवानियत

10 साल के नाबालिग से कुकर्म, नमाज पढ़ने के…

Spread the loveजबलपुर में 10 साल के नाबालिग बच्चे से कुकर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। बता दें की…
रफ्तार का कहर: ऑटो रिक्शा को ट्रक ने बुरी तरह से कुचला, मौके पर हुई 7 लोगों की मौत

रफ्तार का कहर: ऑटो रिक्शा को ट्रक ने बुरी…

Spread the loveमध्य प्रदेश के दमोह में एक भीषण हादसा सामने आया है। जहां तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को जोरदार…
भीषण सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस खाई में पलटी, चार की मौत, 40 घायल

भीषण सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस खाई में…

Spread the loveमहाराष्ट्र के अमरावती से मध्य प्रदेश के खंडवा आ रही यात्री बस बड़े हादसे का शिकार हो गई। हादसे…