• 20/04/2024

अमन सिंह को गौतम अडानी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, अब ग्रुप में संभालेंगे…

अमन सिंह को गौतम अडानी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, अब ग्रुप में संभालेंगे…
Spread the love

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के कार्यकाल में सबसे ताकतवर ब्यूरोक्रेट्स रहे अमन सिंह को अडानी ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। अमन सिंह अब अडानी ग्रुप में प्रेसिडेंट स्ट्रेटजी की जिम्मेदारी संभालेंगे। 1 मई 2024 से वे ये नया दायित्व संभालेंगे। उनका नियुक्ति पत्र का मेल भी खुद गौतम अडानी ने ही जारी किया है। पूर्व ब्यूरोक्रेट्स ग्रुप संस्थापक और चेयरमैन गौतम अडानी को सीधे रिपोर्ट करेंगे। अडानी ग्रुप से एक अनाउंसमेंट में इसकी जानकारी दी गई है।

अमन सिंह अडानी ग्रुप से नवंबर 2022 से सीबीसी हेड और एपेक्स सदस्य के रुप में जुड़े हुए थे। अमन सिंह छत्तीसगढ़ में रमन सरकार के दौरान सूबे के सबसे ताकतवर अफसर थे। मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव के साथ-साथ क्रेडा के सीईओ, बॉयोटेक्नोलॉजी और आईटी विभाग के सचिव की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

पूर्व आईआरएस अफसर मध्य प्रदेश के भोपाल के रहने वाले हैं। उनकी पत्नी यास्मीन सिंह कथक नृत्यांगना हैं।

Related post

मां दुर्गा की भक्ति में डूबेगा देश, जानें नवरात्रि की सभी खास तिथियां और पूजा से जुड़ी जरूरी बातें

मां दुर्गा की भक्ति में डूबेगा देश, जानें नवरात्रि…

Spread the loveShardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इन नौ दिनों में मां…
CG : राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत, अब 15 अक्टूबर तक मिलेगा सितंबर-अक्टूबर का दो महीने का चावल

CG : राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत,…

Spread the loveरायपुर।  छत्तीसगढ़ के राशन कार्ड धारकों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने सितंबर और अक्टूबर महीने…
CG में दोस्ती का दर्दनाक अंत! ₹1000 के विवाद में दोस्त की हत्या,जंगल में फेंकी लाश…

CG में दोस्ती का दर्दनाक अंत! ₹1000 के विवाद…

Spread the loveजशपुर । जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है।…