• 12/11/2022

बड़ी खबर : गुजरात में ATS और GST का 150 ठिकानों पर छापा, पॉलिटिकल फंडिंग रोकने की जा रही कार्रवाई ?

बड़ी खबर : गुजरात में ATS और GST का 150 ठिकानों पर छापा, पॉलिटिकल फंडिंग रोकने की जा रही कार्रवाई ?
Spread the love

गुजरात में चुनावों की उल्टी गिनती शुरु होने के बीच ही ATS ने प्रदेश में बड़ी कार्रवाई की है। एटीएस की टीम 13 जिलों में 150 जगहों पर छापा मारा है। ये छापे अहमदाबाद, सूरत भावनगर, भरुच, जामनगर में चल रहा है।

ये कार्रवाई जीएसटी के टीम के साथ एटीएस संयुक्त से कर रही है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई फर्जी बिलों के नाम पर करोड़ों रुपये के लेनदेन के मामलों को लेकर की जा रही है।

इससे ठीक 1 दिन पहले आयकर विभाग ने गुजरात के कई जिलों में बड़े पैमाने पर छापा मारा था। आईटी की टीम ने कई बड़े बिजनेस घरानों से जुड़े लोगों के ठिकानों पर कार्रवाई की थी। इनमें रियल स्टेस, फाइनेंस ब्रोकर सहित अन्य बड़े कारोबारियों के यहां कार्रवाई की थी। इस कार्रवाई में कितनी टैक्स चोरी या रकम की बरामदगी की गई इसका खुलासा आयकर विभाग ने अभी तक नहीं किया है।

सूत्रों के मुताबिक विधानसभा चुनाव में बड़े पैमाने पर काले धन के इस्तेमाल की आशंका है। माना जा रहा है कि पॉलिटिकल फंडिंग को रोकने के लिए इस पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है।

आपको बता दें गुजरात में पिछले 27 साल से बीजेपी सत्ता में है। एंटी इन्कमबैंसी  के बीच इस चुनाव में बीजेपी को कांग्रेस के साथ ही आम आदमी पार्टी से भी बड़ी चुनाती का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि गुजरात में 1 और 5 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। वहीं 8 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश के साथ ही चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे।

Related post

पीएम किसान सम्मान निधि की बचत से खरीदी पहली गाय, आज 10 गायों के साथ आत्मनिर्भर बने 75 वर्षीय परशुराम गुप्ता….

पीएम किसान सम्मान निधि की बचत से खरीदी पहली…

Spread the loveरायपुर: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए आर्थिक संबल के साथ नई आजीविका की राह भी खोल रही…
CG – कोल्डड्रिंक की बोतल में शराब लेकर पहुंचा शिक्षक! ऐसे खुली पोल, BEO ने थमाया शो-कॉज नोटिस…

CG – कोल्डड्रिंक की बोतल में शराब लेकर पहुंचा…

Spread the loveगरियाबंद। जिले में एक शिक्षक पर शराब के नशे में स्कूल पहुंचकर बच्चों को पढ़ाने का आरोप लगा है।…
बस्तर क्षेत्र को हम देश का सबसे अच्छा आदिवासी संभाग बनाएंगे – सीएम साय

बस्तर क्षेत्र को हम देश का सबसे अच्छा आदिवासी…

Spread the loveरायपुर। तीन दिवसीय दिल्ली प्रवास से लौटने के बाद स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए छत्तीसगढ़…