• 24/03/2025

नागपुर हिंसा के मास्टरमाइंड फहीम के घर पर बुलडोजर एक्शन, निगम ने ढहाया अवैध निर्माण

नागपुर हिंसा के मास्टरमाइंड फहीम के घर पर बुलडोजर एक्शन, निगम ने ढहाया अवैध निर्माण
Spread the love

नागपुर हिंसा के मामले में उपद्रवियों को लगातार गिरफ्तार किया जा रहा है। वहीं अब प्रशासन ने भी अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। नागपुर हिंसा के मास्टरमाइंड फहीम के घर नगर निगम ने अपना बुलडोजर चलाया है। नगर निगम के तोड़ू दस्ते ने फहीम खान के घर के अवैध हिस्से को आज ढहा दिया।

नोटिस के बाद कार्रवाई

फहीम खान के खिलाफ  21 मार्च को नगर निगम ने नोटिस जारी किया था। नोटिस में  24 घंटे के अंदर अवैध निर्माण हटाने के लिए कहा गया था। अवैध निर्माण नहीं तोड़े जाने पर प्रशासन ने आज बुलडोजर कार्रवाई की। नगर निगम की टीम ने फहीम के संजय बाग कॉलोनी स्थित फहीम के दो मंजिला घर को ढहा दिया।

इसके साथ ही प्रशासन ने फहीम की दो दुकानों को भी सील कर दिया है। बताया जा रहा है कि उनकी इन्हीं दुकानों का इस्तेमाल दंगाईयों ने किया था।

कौन है फहीम खान?

फहीम खान नागपुर के यशोधरा नगर इलाके के संजय बाग कॉलोनी का रहने वाला है। वह माइनॉरिटी डेमोक्रेटिक पार्टी का शहर अध्यक्ष है। उसने साल 2024 के लोकसभा चुनाव केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के खिलाफ लड़ा था। हालांकि वह साढ़े लाख वोटों से चुनाव हार गया था और उसकी जमानत जब्त हो गई थी। पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर के मुताबिक नागपुर हिंसा के पहले फहीम ने भड़काऊ भाषण दिया था। जिसकी वजह से शहर में हिंसा भड़की।

नागपुर में क्या हुआ था?

आपको बता दें औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग को लेकर नागपुर में प्रदर्शन हुआ था। इस प्रदर्शन में प्रदर्शनकारियों ने औरंंगजेब का पुतला जलाया था। लेकिन इस दौरान अफवाह फैल गई कि मुस्लिम समाज के ग्रंथ कुरान को जलाया गया है। जिसके बाद हिंसा भड़क गई। उपद्रवियों ने कई दुकानों में तोड़फोड़ की और वाहनों को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान तकरीबन 3 दर्जन पुलिसकर्मी भी जख्मी हुए थे। मामले में पुलिस अब तक 60 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

Related post

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने किया योग को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने किया योग को जन-जन…

Spread the loveछत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने संभाला पदभार रायपुर – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है…
रायपुर में आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे

रायपुर में आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय विभिन्न महत्वपूर्ण…

Spread the loveरायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. मुख्यमंत्री सुबह 11:30 बजे कृषि…
मंत्री टंक राम वर्मा ने सुनीं कार्यकर्ताओं-आमजनों की समस्याएं

मंत्री टंक राम वर्मा ने सुनीं कार्यकर्ताओं-आमजनों की समस्याएं

Spread the loveरायपुर । प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित सहयोग केंद्र में आज आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान राजस्व एवं…