• 24/03/2025

धमकी: ‘जहां मिलेगा कुणाल कामरा पीटेंगे’, शिवसेना नेताओं की धमकी, देखिए कॉमेडियन का वह Video जिस पर मचा बवाल

धमकी: ‘जहां मिलेगा कुणाल कामरा पीटेंगे’, शिवसेना नेताओं की धमकी, देखिए कॉमेडियन का वह Video जिस पर मचा बवाल
Spread the love

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर तंज कसने पर कॉमेडियन कुणाल कामरा एक बड़े विवाद में फंस गए हैं। जिसके बाद वे शिवसेना के निशाने पर आ गए हैं। उनके खिलाफ शिवसेना द्वारा एफआईआर दर्ज कराई गई है। शिवसेना नेताओं ने कामरा को धमकी दी है। संजय निरूपम ने सोशल मीडिया पोस्ट कर कहा कि कल 11 बजे कुणाल कामरा की धुलाई करेंगे।

स्टूडियो तोड़ने पहुंची BMC

इसके साथ ही शिवसेना के एक विधायक निलेश राणे ने यह तक कह दिया कि कुणाल कामरा जहां मिलेगा वहां हम उसकी धुलाई कर देंगे। कुणाल कामरा के खिलाफ कार्रवाई की मांग के बीच बीएमसी उस स्टूडियो को तोड़ने पहुंच गई है, जहां कॉमेडियन का शो हुआ था।

दरअसल कुणाल कामरा ने एक शो में बॉलीवु़ड की फिल्म ‘दिल तो पागल है’ के गीत पर पैरोडी बनाई थी। जिसमें उन्होंने शिंदे पर तीखे कमेंट कमेंट किए थे। कामरा ने इसका वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया था। जिसके बाद बवाल मच गया। नाराज शिव सैनिकों ने रविवार को मुंबई के खार इलाके में स्थित स्टूडियो और होटल यूनिकॉन्टिनेंटल में तोड़फोड़ की।

शिवसेना सांसद मिलिंद देवड़ा ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “एकनाथ शिंदे जी का मजाक उड़ाया गया। एक ऐसा नेता जो खुद के दम पर ऑटो चालक से लेकर भारत के दूसरे सबसे बड़े राज्य का सीएम बना। उन पर की गई टिप्पणी में वर्गवादी अहंकार की बू आती है। भारत उन हकदार राजाओं और उनकी चाटुकारिता इकोसिस्टम को अस्वीकार कर रहा है जो योग्यता और लोकतंत्र का समर्थन करने का दिखावा करते हैं।

शिवसेना सांसद नरेश म्हास्के ने एक वीडियो संदेश में कहा, “आप भारत से भागने के लिए मजबूर हो जाएंगे।”

Related post

Big Breaking: राहुल गांधी की यात्रा से पहले कांग्रेस को दो बड़े झटके, मिलिंद देवड़ा के बाद अब इस बड़े नेता ने भी दिया इस्तीफा

Big Breaking: राहुल गांधी की यात्रा से पहले कांग्रेस…

Spread the loveराहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरु करने जा रहे हैं। लेकिन इससे पहले कांग्रेस को रविवार को…
मोदी की अपील के बाद भी RSS ने सोशल मीडिया डीपी पर नहीं लगाया तिरंगा, आलोचना पर दिया ये जवाब

मोदी की अपील के बाद भी RSS ने सोशल…

Spread the loveआजादी के 75 वर्ष पूरा होने पर केन्द्र सरकार आजादी का अमृत महोत्सव मना रही है और घऱ-घर तिरंगा…
1034 करोड़ का घोटाला : अब इस दिग्गज नेता पर गिरी ईडी की गाज

1034 करोड़ का घोटाला : अब इस दिग्गज नेता…

Spread the loveद तथ्य डेस्क। पश्चिम बंगाल में ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही ईडी की गाज अब महाराष्ट्र में शिवसेना के सांसद…