• 17/03/2023

Cabinet BIG Deisions : इस महिला खिलाड़ी को राज्य सरकार का तोहफा, बनेगी DSP, आवासहीनों को leasehold rights, पढ़िए कैबिनेट के महत्वपूर्ण निर्णय

Cabinet BIG Deisions : इस महिला खिलाड़ी को राज्य सरकार का तोहफा, बनेगी DSP, आवासहीनों को leasehold rights, पढ़िए कैबिनेट के महत्वपूर्ण निर्णय
Spread the love

विधानसभा के समिति कक्ष में आज भूपेश कैबिनेट की बड़ी बैठक हुई। बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर निर्णय लिए गए। जिसमें कि पत्रकारों की सुरक्षा के लिए मीडिया कर्मी सुरक्षा विधेयक 2023 के प्रारुप का अनुमोदन किया गया। अब सरकार यह विधेयक विधानसभा के पटल पर रखेगी। इसके साथ ही बैडमिंटन में प्रदेश का नाम रोशन करने वाली महिला खिलाड़ी आकर्षि कश्यप को DSP पद पर नियुक्ति प्रदान करने का कैबिनेट ने निर्णय लिया है।

ये हैं कैबिनेट के महत्वपूर्ण निर्णय

* छत्तीसगढ़ मीडिया कर्मी सुरक्षा विधेयक- 2023 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।
* छत्तीसगढ़ भू राजस्व संहिता-1959 में (संशोधन) विधेयक 2023 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।
* छत्तीसगढ़ नगरीय क्षेत्रों के आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति अधिकार विधेयक-2023 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।
* छत्तीसगढ़ माल और सेवा कर (संशोधन) विधेयक-2023 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।
* छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन नीति का अनुमोदन किया गया।
* छत्तीसगढ़ विधानसभा सदस्य वेतन, भत्ते एवं पेंशन (संशोधन) विधेयक-2023 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।
* छत्तीसगढ़ में शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए करीब 2500 करोड़ रूपये की विश्व बैंक परियोजना- चाक के क्रियान्वयन के लिए शिक्षा विभाग को अधिकृत किया गया तथा ऋण को अंतिम रूप से स्वीकृति प्रदान करने के लिए वित्त विभाग को अधिकृत किया गया है।
* कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 बरमिंघम में सिल्वर मेडल प्राप्त कु. आकर्षी कश्यप, दुर्ग को उप पुलिस अधीक्षक (द्वितीय श्रेणी राजपत्रित) पद पर नियुक्ति प्रदान करने का निर्णय लिया गया है।
* पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़, नवा रायपुर में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी का नवीन पद अस्थाई रूप से एक वर्ष की अवधि के लिये निर्मित किये जाने का निर्णय लिया गया।

Related post

CG WEATHER : छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश-आंधी और वज्रपात का अलर्ट

CG WEATHER : छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज,…

Spread the loveछत्तीसगढ़ । छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने गुरुवार को प्रदेश…
आजादी के 78 साल बाद रोशन होंगे दूरस्थ मजराटोले, सुशासन तिहार में जिले को मिली बड़ी सौगात

आजादी के 78 साल बाद रोशन होंगे दूरस्थ मजराटोले,…

Spread the loveमुख्यमंत्री मजराटोला विद्युतीकरण योजना के तहत 10 गांवों तक पहुंचेगी बिजली, दशकों का इंतजार होगा खत्म रायपुर। सुशासन तिहार-2026 के…
मत्स्य पालकों को मिली नई उड़ान, आजीविका सशक्त बनाने मुख्यमंत्री ने वितरित की आधुनिक सामग्री

मत्स्य पालकों को मिली नई उड़ान, आजीविका सशक्त बनाने…

Spread the love00 मोटर साइकिल, आइस बॉक्स और मछली जाल से बढ़ेगा कारोबार, आय में होगी वृद्धि रायपुर। सुशासन तिहार के…