• 02/11/2024

बम से उड़ाने की धमकी के बीच फ्लाइट की सीट में मिला कारतूस और बारूद, यात्रियों में हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

बम से उड़ाने की धमकी के बीच फ्लाइट की सीट में मिला कारतूस और बारूद, यात्रियों में हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
Spread the love

फ्लाइट्स में बम की धमकी के बाद अब एक नई घटना सामने आई है। दुबई से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट में कारतूस बरामद किया गया है। घटना 27 अक्टूबर की है। जिसका खुलासा अब जाकर हुआ है। एयर इंडिया के अधिकारी के मुताबिक फ्लाइट AI-916 में सीट की पॉकेट में कारतूस मिला। जिसके बाद पैसेंजर्स को विमान से बाहर निकाल लिया गया। घटना की शिकायत पुलिस स्टेशन में दर्ज करा दी गई है।

इस घटना की जानकारी मिलने के बाद एयर इंडिया ने एक बयान भी जारी किया। इस बयान में कहा गया है कि फ्लाइट में कारतूस और बारूद होने की सूचना मिलने के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित विमान से उतार लिया गया था। इस घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है। एयर इंडिया ने इस घटना को लेकर तुरंत ही एयरपोर्ट पुलिस को शिकायत दे दी है। इस मामले की जांच अब आला अधिकारी कर रहे हैं।

300 से ज्यादा धमकी

हाल ही में भारतीय विमानों और रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी जगदीश उइके को पुलिस ने हिरासत में लिया था। पिछले महीने करीब 300 विमानों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। नागपुर पुलिस कमिश्नर रविंद्र सिंघल ने जानकारी दी कि आरोपी जगदीश उइके को शुक्रवार को रेलवे स्टेशन से हिरासत में लिया गया।

Related post

CG : इन अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले पर लगी रोक, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश…..

CG : इन अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले पर लगी रोक,…

Spread the loveरायपुर। प्रदेश में इन दिनों तबादलों का दौर जारी है। इसी बीच राज्य सरकार ने जनसंख्या गणना कार्य में…
ब्रेकिंग : राज्य शासन ने की बड़ी कार्रवाई, सहायक संचालक को किया निलंबित, देखें आदेश…..

ब्रेकिंग : राज्य शासन ने की बड़ी कार्रवाई, सहायक…

Spread the loveबिलासपुर। पेंशन प्रकरण में लापरवाही बतरने के आरोप में राज्य शासन ने मुंगेली जिले के पूर्व प्रभारी डीईओ व…
संजू त्रिपाठी हत्याकांड: सभी 22 आरोपी बरी, फैसले के खिलाफ हाई कोर्ट जाएगी मृतक की पत्नी

संजू त्रिपाठी हत्याकांड: सभी 22 आरोपी बरी, फैसले के…

Spread the loveबिलासपुर। हिस्ट्रीशीटर संजू त्रिपाठी हत्याकांड में बड़ा फैसला सामने आया है। निचली अदालत ने मामले में गिरफ्तार सभी 22…