• 16/07/2024

बच्ची से दरिंदगी की हद, सरेराह कपड़े उतरवाकर किया बेइज्जत और लाठी से पीटा..अस्पताल में कराया गया भर्ती

बच्ची से दरिंदगी की हद, सरेराह कपड़े उतरवाकर किया बेइज्जत और लाठी से पीटा..अस्पताल में कराया गया भर्ती
Spread the love

मध्य प्रदेश के ग्वालियर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। अपने साथ हुई छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपियों ने छात्रा की पहले तो बेरहमी से पिटाई की, इसके बाद उसके प्राइवेट पार्ट में डंडा डाल दिया। घटना के बाद पीड़िता के परिजन मौके पर पहुंचे और घायल हालत में पीड़िता को अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उसका इलाज जारी है।

 

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना शहर के मुरार थाना क्षेत्र की है। जहां 7वीं कक्षा की छात्रा नज़दीक के किनारा दुकान में सामान लेने के लिए गई थी। इस दौरान दुकान संचालक भागवती कुशवाहा ने अपने पुरुष साथियों के सामने नाबालिग के कपड़े उतार दिए। ऐसे में जब नाबालिग ने इस बात का विरोध किया। तो उसे डरा धमका कर भगा दिया।

 

 

बच्ची किसी तरह अपने घर पहुंची और अपनी बहन को सारी दस्ता बताई। आक्रोशित बहन महिला की दुकान पर पहुंची और जमकर खरी-खोटी सुनाई।इस बात से महिला और साथी जीतू कुशवाहा नाराज हो गए और नाबालिग की बहन को भी जान से मारने की धमकी दी।

 

इस दौरान आरोपियों ने मौका देखकर बच्ची को स्कूल से लौटते वक़्त उठा लिया और जमकर पिटाई की। साथ ही प्राइवेट पार्ट में डंडा भी डाला गया।जिसकी वजह से बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके पैर की हड्डी भी टूट गई।

फ़िलहाल बच्ची का इलाज अस्पताल में जारी है। तो वही नाबालिग की हालत देखकर उसकी बहन ने न्याय के लिए जनसुनवाई में मदद की गुहार लगाई गई है। फ़िलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Related post

6 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, निर्माणाधीन कॉलेज कैंपस में अकेला पाकर वारदात को दिया अंजाम

6 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, निर्माणाधीन कॉलेज…

Spread the loveसिंगरौली में निर्माणाधीन  मेडिकल कॉलेज में 6 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। बच्ची…
भीषण सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस खाई में पलटी, चार की मौत, 40 घायल

भीषण सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस खाई में…

Spread the loveमहाराष्ट्र के अमरावती से मध्य प्रदेश के खंडवा आ रही यात्री बस बड़े हादसे का शिकार हो गई। हादसे…
3 महीने में लिखी 3 चिट्ठियां और पत्नी को दे दिया तलाक..पत्नी ने पुलिस से की शिकायत

3 महीने में लिखी 3 चिट्ठियां और पत्नी को…

Spread the loveमध्यप्रदेश में तीन तलाक का एक मामला सामने आया है। जिसमें बड़वानी के रहने वाले एक युवक ने अपनी…