• 28/02/2024

CBI ने अखिलेश यादव को भेजा समन, यह है मामला

CBI ने अखिलेश यादव को भेजा समन, यह है मामला
Spread the love

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री और समाजवादी पार्टी (SP) चीफ अख‍िलेश यादव की अवैध माइन‍िंग केस में मुश्‍किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। केंद्रीय अन्‍वेषण ब्‍यूरो (CBI) ने उन्हें समन भेजा है। सीबीआई ने अखिलेश यादव को 29 फरवरी को बतौर गवाह पूछताछ में शामिल होने के लि कहा है।

मामला 2012 से 2017 के बीच खनन मंत्रालय से जुड़ा हुआ है। उस वक्त अखिलेश यादव यूपी के सीएम थे और खनन मंत्रालय उनके ही पास था।

इसे भी पढ़ें: CM विष्णुदेव साय की सुरक्षा में बड़ी चूक, पिस्टल लेकर सीएम हाउस पहुंचा शख्स, 3 सुरक्षाकर्मी सस्पेंड 

आपको बता दें इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 28 जुलाई 2016 को सीबीआई को मामला दर्ज करने का आदेश दिया गया था। जिसके बाद सीबीआई ने डीएम हमीरपुर, माइनिंग ऑफिसर, जियोलॉजिस्ट, क्लर्क, लीज होल्डर और अज्ञात लोगों के खिलाफ 120 बी, 379, 384, 420, 511, प्रिवेंशन ऑफ करप्शन की धारा 13(1), (d) के तहत केस दर्ज क‍िया था। इस मामले में माइनिंग लैंड की फ्रेश लीज और र‍िन्‍युअल आद‍ि शाम‍िल है।

इसे भी पढ़ें: ED Breaking: महादेव ऐप मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली-NCR, मुंबई और पश्चिम बंगाल सहित 15 ठिकानों पर 

सीबीआई ने 12 जगहों पर मारा था छापा

सीबीआई ने इस मामले में 5 जनवरी 2019 को 12 जगहों पर छापामार कार्रवाई  की गई थी। छापे के दौरान सीबीआई ने बड़े पैमाने पर नगदी और गोल्ड बरामद किया था। सीबीआई ने हमीरपुर के तत्कालीन डीएम के लखनऊ आवास से कई अहम दस्तावेज बरामद किए थे। इसी केस में सीबीआई ने सीआरपीसी 160 के तहत अखिलेश यादव को बुलाया है।

इसे भी पढ़ें: CGPSC Scam: सोनवानी सहित अधिकारियों और नेताओं के खिलाफ एफआईआर

Related post

छत्तीसगढ़ में खाद खरीदने की टोकन व्यवस्था खत्म, किसानों को मिलेगी सीधी सुविधा

छत्तीसगढ़ में खाद खरीदने की टोकन व्यवस्था खत्म, किसानों…

Spread the loveरायपुर। खरीफ सीजन के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए खाद वितरण की टोकन व्यवस्था…
छत्तीसगढ़ में हीरा खनन की तैयारी तेज, बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में बड़े व्यास की ड्रिलिंग को मंजूरी

छत्तीसगढ़ में हीरा खनन की तैयारी तेज, बलौदा-बेलमुंडी डायमंड…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की खनिज संपदा को नई पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। एनएमडीसी-सीएमडीसी…
CG – शिक्षक को पांच साल की कैद, छात्रा के साथ की थी ये हरकत, स्पेशल कोर्ट ने सुनाई सजा

CG – शिक्षक को पांच साल की कैद, छात्रा…

Spread the loveमहासमुंद।  शिक्षा जगत को शर्मसार कर देने वाले शिक्षक को फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट ने पांच वर्ष सश्रम कारावास की सजा…