• 09/02/2023

CG में होगा सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग, बॉलीवुड, दक्षिण और भोजपुरी सहित क्षेत्रीय फिल्मों के बड़े सितारे लगाएंगे चोके-छक्के, ये रहा मैच का शेड्यूल

CG में होगा सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग, बॉलीवुड, दक्षिण और भोजपुरी सहित क्षेत्रीय फिल्मों के बड़े सितारे लगाएंगे चोके-छक्के, ये रहा मैच का शेड्यूल
Spread the love

न्यूजीलैंड और भारत के बीच खेले गए वनडे मैच के बाद अब छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में फिल्मी हस्तियों को खेलते देखा जा सकेगा। राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग (CCL) के मैच खेले जाएंगे। ये मैच 18 औऱ 19 फरवरी को होना है। इन मैचों में बॉलीवुड के अलावा दक्षिण, भोजपुरी समेत देशभर के क्षेत्रीय सिनेमा के कई फिल्मी कलाकार खेलते नजर आएंगे।

सेलेब्रिटी क्रिकेट लीग के फाउंडर और डायरेक्टर श्रीनिवासन ने बुधवार रात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को 18 और 19 फरवरी को रायपुर में आयोजित सेलेब्रिटी क्रिकेट लीग में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने इसके लिए उन्हें धन्यवाद दिया।

श्रीनिवासन के साथ आए आनंद बिहारी यादव ने बताया कि सीसीएल में लगभग 150 फिल्मी कलाकार भाग लेंगें। इनके बीच बनी टीम के मध्य ही मुकाबला होगा। उन्होंने बताया कि इस लीग में सोनू सूद, मनोज तिवारी, दिनेश लाल यादव, रितेश देशमुख, बॉबी देवल, सोहैल खान, वेंकटेश और किच्चा सुदीप सहित अन्य फिल्म कलाकार भाग लेंगे।

Related post

महादेव बुक सट्टेबाजी ऐप: बॉलीवुड से 30 से ज्यादा नाम और आए सामने, ED के निशाने पर ये फिल्मी हस्तियां

महादेव बुक सट्टेबाजी ऐप: बॉलीवुड से 30 से ज्यादा…

Spread the loveऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप ‘महादेव बुक’ मामले में बॉलीवुड से जुड़ी कई हस्तियां प्रवर्तन निदेशालय (ED) के निशाने पर हैं।…
सोनू सूद को ऑफर हुआ डिप्टी CM और दो बार राज्यसभा सांसद का पद, तो क्या राजनीति ज्वाइन करने वाले हैं एक्टर?

सोनू सूद को ऑफर हुआ डिप्टी CM और दो…

Spread the loveकोरोना काल में जरुरतमंदों के लिए खाने पीने के इंतजाम से लेकर उन्हें घर पहुंचाने और बेरोजगार युवाओं को…
पुरुषों को भी मिलेगी चाइल्ड केयर लीव, 2 साल की ले सकेंगे छुट्टी, नोटिफिकेशन जारी

पुरुषों को भी मिलेगी चाइल्ड केयर लीव, 2 साल…

Spread the loveमहिलाओं की तरह अब एकल पुरुष सरकारी कर्मचारी भी अपने बच्चों की देखभाल के लिए 2 साल की बाल…