• 09/02/2023

BREAKING: पूर्व CM फेसबुक पर लोगों से मांगने लगे पैसे, हैरत में पड़े लोग, डॉ रमन सिंह ने बताई सच्चाई, जानिए पूरा मामला

BREAKING: पूर्व CM फेसबुक पर लोगों से मांगने लगे पैसे, हैरत में पड़े लोग, डॉ रमन सिंह ने बताई सच्चाई, जानिए पूरा मामला
Spread the love

छत्तीसगढ़ में सायबर फ्रॉड के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह के नाम से फेसबुक में फर्जी अकाउंट बनाया गया है। फेक अकाउंट बनाकर लोगों से पैसों की डिमांड की जा रही है।

खुद डॉ रमन सिंह अपने ऑफिशियल पेज पर अपने नाम से फेक प्रोफाइल बनाए जाने की जानकारी दी है। उन्होंने लोगों से ऐसे छलावे  में नहीं आने और ऑनलाइन ठगी से बचने की अपील की है।

डॉ रमन सिंह ने कहा, “फेसबुक पर मेरे नाम से एक फेक प्रोफाइल बनाकर प्रदेशवासियों को आर्थिक लेन-देन के लिए संदेश भेजे जा रहे हैं। मैं आप सभी से निवेदन करता हूं कि ऐसे किसी भी संदेश के छलावे में न आएं और ऑनलाइन ठगी से बचें।”

ठग ने क्या लिखा मैसेंजर में

डॉ रमन सिंह के नाम से बने इस फेक अकाउंट द्वारा किसी व्यक्ति से 50 हजार रुपये की डिमांड की गई और कहा गया कि एक दिन बाद वे उसे जितना पैसा चाहे वो भेज देंगे। जिस पर व्यक्ति ने जवाब दिया कि वो डॉ रमन सिंह हो ही नहीं सकते। डॉ रमन सिंह किसी से पैसे नहीं मांगते। जिस पर ठग ने सॉरी कहते हुए कहा कि आपको मैं ने कम बोल दिया तो मैं अब वो हो ही नहीं सकता।

इससे पहले संसदीय सचिव और जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन के नाम से भी किसी ने इंस्टाग्राम पर फेक अकाउंट बना लिया था और लोगों से पैसों की डिमांड की थी। जानकारी मिलने पर उन्होंने पुलिस में अपनी शिकायत दर्ज कराई थी।

आपको बता दें हाल के दिनों में आए दिन आम लोगों के सोशल मीडिया से उनकी तस्वीरों को निकालकर उन्हीं के नाम से फर्जी आईडी बनाकर ठगी किए जाने के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसकी चपेट में क्या आम क्या खास सारे ही लोग आ रहे हैं। जिनमें IPS से लेकर IAS अधिकारी भी शामिल हैं।

Related post

BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ के इन दो IAS अधिकारियों की हो सकती है गिरफ्तारी! ED ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर मांगी रिमांड, यह है मामला

BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ के इन दो IAS अधिकारियों…

Spread the loveछत्तीसगढ़ के नान घोटाले मामले के दो प्रमुख आरोपी और IAS अधिकारी अनिल टुटेजा और आलोक शुक्ला की मुश्किलें…
BREAKING : पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह कोरोना पॉजीटिव, होम आइसोलेशन में होगा इलाज

BREAKING : पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह कोरोना पॉजीटिव,…

Spread the loveद तथ्य डेस्क। देश के साथ ही राज्य में जहां कोरोना की रफ्तार में अचानक तेजी आ गई है…
टीएस सिंहदेव के मुद्दे पर सदन दूसरे दिन भी रहा गर्म

टीएस सिंहदेव के मुद्दे पर सदन दूसरे दिन भी…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र के आज दूसरे दिन भी प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के इस्तीफे पर…