• 10/05/2026

CG : छत्तीसगढ़ की बेटी का कमाल, UPSC IFS परीक्षा में सुष्मिता सिंह ने मारी बाजी

CG : छत्तीसगढ़ की बेटी का कमाल, UPSC IFS परीक्षा में सुष्मिता सिंह ने मारी बाजी
Spread the love

राजनांदगांव । संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा घोषित भारतीय वन सेवा परीक्षा 2025 के अंतिम परिणाम में छत्तीसगढ़ की बेटी सुष्मिता सिंह ने शानदार सफलता हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। राजनांदगांव में पली-बढ़ी सुष्मिता सिंह ने ऑल इंडिया 32वीं रैंक प्राप्त कर भारतीय वन सेवा (IFS) में चयन हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे प्रदेश में खुशी का माहौल है और परिवार समेत शहरवासियों में उत्साह देखा जा रहा है।

सुष्मिता सिंह की प्रारंभिक शिक्षा राजनांदगांव के जेएमजे नवजीवन स्कूल और रॉयल किड्स स्कूल में हुई। इसके बाद उन्होंने डीएवी पब्लिक स्कूल सरकंडा, जैन इंटरनेशनल स्कूल बिलासपुर और डीपीएस भिलाई से 12वीं तक की पढ़ाई पूरी की। आगे चलकर उन्होंने यूपीएस देहरादून से कंप्यूटर साइंस में बीटेक की डिग्री हासिल की।

बीटेक के बाद सुष्मिता ने नौकरी भी की, लेकिन सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी में पूरा ध्यान लगाने के लिए उन्होंने नौकरी छोड़ दी। लगातार संघर्ष, मेहनत और धैर्य के साथ उन्होंने पांचवें प्रयास में यह बड़ी सफलता हासिल की। उनकी सफलता की कहानी अब प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है।

सुष्मिता सिंह का परिवार भी वन सेवा से जुड़ा रहा है। उनके पिता भारतीय वन सेवा के अधिकारी रह चुके हैं और छत्तीसगढ़ में एसडीओ, डीएफओ, वन संरक्षक और मुख्य वन संरक्षक जैसे अहम पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वर्तमान में वे सेवानिवृत्त होकर भिलाई में निवास कर रहे हैं।

सुष्मिता ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां की प्रेरणा, पिता के मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग को दिया है। उन्होंने कहा कि कठिन मेहनत, धैर्य और कभी हार न मानने की सोच ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी होती है।

Related post

CG : माओवादी संगठन को बड़ा झटका! 13 लाख रुपये के इनामी दो नक्सलियों ने बीजापुर में किया आत्मसमर्पण

CG : माओवादी संगठन को बड़ा झटका! 13 लाख…

Spread the loveबीजापुर – छत्तीसगढ़ शासन की नक्सल आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति, सुरक्षा बलों के लगातार नक्सल विरोधी अभियानों तथा पुनर्वास…
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में आज से दो दिवसीय राष्ट्रीय मखाना कार्यशाला

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में आज से दो दिवसीय…

Spread the love00 कुलपति डॉ. चंदेल करेंगे कार्यशाला का शुभारंभ, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और ओड़िसा के किसान होंगे शामिल रायपुर। छत्तीसगढ़…
CG Crime : संगीत सिखाने वाले शिक्षक पर शर्मनाक आरोप! 11 साल की छात्रा से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

CG Crime : संगीत सिखाने वाले शिक्षक पर शर्मनाक…

Spread the loveबालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक निजी स्कूल के शिक्षक पर गंभीर आरोप लगा है। दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र…