• 17/09/2024

फिर चैंपियन बनी टीम इंडिया, चीन को दी करारी मात, 5वीं बार जीता ‘एशियन चैंपियन’ का टाइटल

फिर चैंपियन बनी टीम इंडिया, चीन को दी करारी मात, 5वीं बार जीता ‘एशियन चैंपियन’ का टाइटल
Spread the love

भारतीय हॉकी टीम ने लगातार 5वीं बार हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। भारत ने चीन को 1-0 से हरा दिया। मुकाबला चीन के हुलूल शहर के हॉकी ट्रेनिंग बेस में खेला गया। भारत की तरफ से एकमात्र गोल जुगराज सिंह ने किया। चीन की टीम चार क्वार्टर में एक भी गोल नहीं दाग सकी।

भारत को चार, जबकि चीन को पांच पेनल्टी कार्नर मिले। लेकिन दोनों टीमें इसे गोल में तब्दील नहीं कर पाएंगे। पहले क्वार्टर का खेल बराबरी पर रहा। चीन के डिफेंडर गोलकीपर ने शानदार खेल दिखाया और भारतीय टीम को गोल करने नहीं दिया था, लेकिन चौथे क्वार्टर तक भारत में पहला गोल करके चीन पर 1-0 से बढ़त बना ली।

चौथे क्वार्टर के सातवें मिनट में जुगराज सिंह ने पहला गोल किए। 56वें मिनट में चीन ने भारतीय बढ़त को बराबर करने के लिए गोलकीपर को हटा भी दिया, लेकिन चीन गोल करने में असफल रहा।

गौरतलब है कि चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत 13 साल पहले 2011 में हुई थी। भारतीय हॉकी टीम एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी की डिफेंडिंग चैंपियन है। भारत ने पांच बार, पाकिस्तान में तीन बार तो साउथ कोरिया ने 2021 में मुकाबला जीता था।

Related post

मां दुर्गा की भक्ति में डूबेगा देश, जानें नवरात्रि की सभी खास तिथियां और पूजा से जुड़ी जरूरी बातें

मां दुर्गा की भक्ति में डूबेगा देश, जानें नवरात्रि…

Spread the loveShardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इन नौ दिनों में मां…
CG : राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत, अब 15 अक्टूबर तक मिलेगा सितंबर-अक्टूबर का दो महीने का चावल

CG : राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत,…

Spread the loveरायपुर।  छत्तीसगढ़ के राशन कार्ड धारकों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने सितंबर और अक्टूबर महीने…
CG में दोस्ती का दर्दनाक अंत! ₹1000 के विवाद में दोस्त की हत्या,जंगल में फेंकी लाश…

CG में दोस्ती का दर्दनाक अंत! ₹1000 के विवाद…

Spread the loveजशपुर । जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है।…