• 03/07/2024

जान ले सकती है पानीपुरी-गुपचुप, सरकार बैन लगाने की कर रही तैयारी

जान ले सकती है पानीपुरी-गुपचुप, सरकार बैन लगाने की कर रही तैयारी
Spread the love

पानीपुरी कहें या गोलगप्पा या फिर गुपचुप नाम सुनते ही ऐसा कौन होगा, जिसके मुंह में पानी न आ आता हो। देश भर में ऐसा कोई गली-मोहल्ला या चौक-चौराहा नहीं होगा, जहां पानीपुरी बेचने वाले न मिल जाएं। गरीब हो या अमीर सबसे के पसंदीदा इस स्नैक्स पर सरकार बैन लगाने की तैयारी कर रही है।

दरअसल कर्नाटक में हाल के दिनों में स्वास्थ्य विभाग का एक सर्वे हुआ है। जिसमें स्वास्थ्य विभाग ने राज्य भर से 250 सैंपल एकत्र किए थे। जिसकी जांच में 40 सेंपल फेल हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन सैंपलों के नमूनों में कैंसर का कारण बनने वाले केमिकल मिले हैं। ये केमिकल शरीर के कई अंगों को खराब कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: प्रेमिका का खतरनाक इंतकाम: शादी से किया इंकार तो प्रेमी का प्राइवेट पार्ट काटकर टॉयलेट में किया फ्लश 

कैंसर का कारण बनने वाले जो केमिकल सैंपलों में पाए गए हैं, उनमें टारट्रैजीन, ब्रिलिएंट ब्लू और सनसेट येलो का नाम शामिल है। बताया जा रहा है कि इन केमिकल वाले खाद्य पदार्थ का नियमित सेवन करने से शरीर के कई अंग खराब हो सकते हैं।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंजू राव ने एक्स पर लिखा, “कॉटन कैंडी, गोभी और कबाब बनाने में आर्टिफिशियल कलर के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया गया। अब राज्य में बिक रही पानीपुरी के सैंपल जुटाए गए हैं और टेस्टिंग के लिए भेजा गया है। पानीपुरी के कई सैंपल फूड सेफ्टी टेस्ट में फेल हुए हैं और उनमें कैंसर रिएजेंट्स भी पाए गए हैं।”

उन्होंने आगे लिखा, “इस पर और विश्लेषण हो रहा है और जांच रिपोर्ट के बाद स्वास्थ्य विभाग उचित कार्रवाई करेगा। आम जनता को भी अपनी हेल्थ का ध्यान रखना चाहिए और ऐसी चीजों के सेवन से बचना चाहिए, जो स्वास्थ्य पर गलत असर डालें। सफाई को खासी प्राथमिकता दी जानी चाहिए।”

इसे भी पढ़ें: मोबाइल यूजर्स को बड़ा झटका, आज से महंगा हुआ jio का रिचार्ज, Airtel ने भी बढ़ाए अपने दाम 

Related post

CG – SECL कर्मी की मौत : दोस्तों के साथ गया था पिकनिक मनाने, ऐसे हुआ हादसे का शिकार

CG – SECL कर्मी की मौत : दोस्तों के…

Spread the loveकोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में स्थित सतरेंगा में पिकनिक मनाने गए एक SECL कर्मी की नदी में डूबने…
मुख्यमंत्री साय आज दो अहम विभागों की करेंगे समीक्षा

मुख्यमंत्री साय आज दो अहम विभागों की करेंगे समीक्षा

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मंगलवार काे राजधानी रायपुर में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दिन की शुरुआत…
छत्तीसगढ़ में मानसून का प्रहार: आज कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में मानसून का प्रहार: आज कई जिलों में…

Spread the loveरायपुर।छत्तीसगढ़ में आषाढ़ लगते ही मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है और प्रदेशभर में झमाझम बारिश का सिलसिला…