• 06/06/2024

Rape: 2 साल की मासूम के साथ हैवानियत, अस्पताल के कर्मचारी ने किया दुष्कर्म

Rape: 2 साल की मासूम के साथ हैवानियत, अस्पताल के कर्मचारी ने किया दुष्कर्म
Spread the love

मध्य प्रदेश से एक दो साल की बच्ची से हैवानियत की खबर सामने आ रही है। पड़ोस में रहने वाले एक दरिंदे ने मासूम के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के रोने-चीखने पर उसकी मां पहुंच और बच्चे को शैतान के चंगुल से छुड़ाया। घटना के बाद मासूम की तबियत बिगड़ गई। बच्ची को अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी हालत देखेने के बाद डॉक्टरों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

मामला मध्य प्रदेश के छतरपुर के नौगांव का है। दरिंदे की पहचान टीबी अस्पताल में काम लैब अटेंडेंट के पद पर काम करने वाले राजा शुक्ला उर्फ हर्षवर्धन के तौर पर हुई है।

बच्ची की मां ने बताया कि सोमवार 3 जून की शाम साढ़े 7 बजे वह घर पर खाना बना रही थी और बच्ची बाहर खेल रही थी। राजा शुक्ला आया और बच्ची को गोद में उठाकर अपने घर ले गया। बच्ची की रोने-चीखने की आवाज आई तो उसने जाकर देखा कि राजा शुक्ला बच्ची के साथ गलत काम कर रहा है। इसके बाद बच्ची को घर लेकर आ गई। बच्ची की हालत देखकर उसे अस्पताल ले गई।

मामले में पुलिस ने आरोपी हर्षवर्धन उर्फ राजा शुक्ला के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले में कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

Related post

CG – फेसबुक पर ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का झांसा, रिटायर्ड BSP कर्मी से 45 लाख की ठगी,आरोपी MP से गिरफ्तार

CG – फेसबुक पर ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का…

Spread the love दुर्ग/भिलाई। भिलाई में बीएसपी के सेवानिवृत्त कर्मी से करीब 45 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया…
नागपंचमी आज : 23 साल बाद बना ऐसा दुर्लभ संयोग, अब करना होगा 14 वर्ष का लंबा इंतजार

नागपंचमी आज : 23 साल बाद बना ऐसा दुर्लभ…

Spread the loveरायपुर। 23 वर्ष पश्चात इस वर्ष नाग पंचमी सोमवार को मनाई जाएगी। सोमवार का दिन होने के कारण इसे सोमवती…
पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा से पहले चेन स्नैचिंग, कलश यात्रा में आरोपियों ने महिलाओं को बनाया निशाना, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा से पहले चेन स्नैचिंग,…

Spread the loveदुर्ग/भिलाई। अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा शुरू होने से पहले ही भिलाई में पुलिस की सुरक्षा…