• 14/11/2023

चुनाव से पहले नोटों से भरी कार पकड़ाई, रकम गिनने मंगानी पड़ी मशीन

चुनाव से पहले नोटों से भरी कार पकड़ाई, रकम गिनने मंगानी पड़ी मशीन
Spread the love

छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के मतदान से पहले पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बलौदा बाजार पुलिस ने चेकिंग के दौरान नोटों से भरी एक कार को पकड़ा है। गाड़ी में इतने बड़े पैमाने पर रकम मौजूद थी कि पुलिस कर्मियों की भी आंख फटी की फटी रह गई। मामले में पुलिस गाड़ी  ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

मामला कसडोल विधानसभा का है। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने रायपुर से बलौदाबाजार की ओर आ रही एक कार को रोका। ड्राइवर से पूछताछ  के बाद जब पुलिस ने कार की जांच की तो उसमें नोटों की गड्डियां भरी हुई थी। पूछताछ में ड्राइवर ने बताया कि गाड़ी में रखी रकम को एसबीआई के एटीएम में जमा करने जा रहा है। जिस पर पुलिस कर्मियों ने उससे रकम से जुड़े बैंक के दस्तावेजों की मांग की। ड्राइवर पुलिस के सामने कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं कर पाया।

गाड़ी में बड़े पैमाने पर नोटों की गड्डी को देखकर गिनती के के लिए मशीन लाया गया। पुलिस के मुताबिक गाड़ी में 1 करोड़ 12 लाख रुपये की रकम थी जिसे जब्त कर लिया गया है।

Related post

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया पीपल का पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर…

Spread the love‘पीपल फॉर पीपुल’ अभियान के तहत 15 एकड़ में लगाए गए 2500 से अधिक पीपल के पौधे ‘एक पेड़…
शराब घोटाला मामला- SC से अनवर ढेबर को अंतरिम जमानत, छत्तीसगढ़ से बाहर रहने की शर्त

शराब घोटाला मामला- SC से अनवर ढेबर को अंतरिम…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड में हुए घोटाले के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कारोबारी अनवर ढेबर को अंतरिम…
जहाँ कभी पानी की थी चिंता, आज हर मौसम में जीवन का आधार बना जल स्रोत

जहाँ कभी पानी की थी चिंता, आज हर मौसम…

Spread the love00 विकसित भारत जी-राम-जी योजना से बदली वनांचल गाँवों की तस्वीर 00 जल संरक्षण के साथ रोजगार और आजीविका…