• 02/11/2023

‘भूपेश बघेल को कांग्रेस नेतृत्व पद से हटाने की तैयारी कर रहा’, हिमंत बिस्वा सरमा का बड़ा दावा

‘भूपेश बघेल को कांग्रेस नेतृत्व पद से हटाने की तैयारी कर रहा’, हिमंत बिस्वा सरमा का बड़ा दावा
Spread the love

छत्तीसगढ़ पहुंचे असम के मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता हिमंत बिस्वा सरमा ने बड़ा दावा किया है। सरमा का दावा है कि कांग्रेस भूपेश बघेल को नेता पद से हटाने की तैयारी कर रही है।

हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, “मेरे पास जो जानकारी है, उसके अनुसार कांग्रेस ने ये निर्णय लिया है कि भूपेश बघेल का नाम पोस्टर और बैनर से हटाना चाहिए। बीते 10 दिनों से यह शुरू हो गया है। मैं 22 सालों तक कांग्रेस में रहा इसलिए मेरे पास पार्टी की आंतरिक जानकारी रहती है। चुनाव के बाद कांग्रेस, बघेल को नेतृत्व पद से या तो तुरंत हटा देगी या फिर धीरे-धीरे उन्हें हटाया जाएगा।”

बघेल से ज्यादा कांग्रेस के लिए अकबर अहम

हिमंत बिस्वा सरमा ने चुनाव आयोग की नोटिस मिलने पर कहा, “जब मैंने अकबर के खिलाफ बोला तो कांग्रेस ने मेरे खिलाफ शिकायत कर दी। अगर मैंने टीएस सिंहदेव या बघेल के खिलाफ कुछ बोला होता और तब वह शिकायत करते तो बात समझ भी आती। मुझे लगता है कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस के लिए भूपेश बघेल से ज्यादा अहम अकबर है। कांग्रेस को अकबर इतना प्यारा क्यों है?”

 

 

Related post

जंगल बना लूट का अड्डा! बैंककर्मी युवती और दोस्त को घेरकर लूटा, तीन आरोपी गिरफ्तार….

जंगल बना लूट का अड्डा! बैंककर्मी युवती और दोस्त…

Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले के पिकनिक स्पॉट और पर्यटन स्थल के आसपास जंगल में छिपकर बदमाशों ने बैंककर्मी युवती…
वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान अंतर्गत धूमा में बना प्रथम बालिका शौचालय

वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान अंतर्गत धूमा…

Spread the love गांधी जयंती पर बेटियों को मिली स्वच्छता, स्वास्थ्य और सम्मान से जुड़ी नई सुविधा प्रदेश के 6,671 ग्रामीण शासकीय…
भीषण सड़क हादसा: दशगात्र से लौटते समय पिकअप ने ऑटो को मारी टक्कर, 3 महिलाओं की मौत, 6 घायल

भीषण सड़क हादसा: दशगात्र से लौटते समय पिकअप ने…

Spread the loveकोरिया। पटना थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात पटना-पंडोपारा मार्ग पर ग्राम सांवारावा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।…