• 02/11/2023

‘ईडी-सीआरपीएफ बक्सों में भर-भरकर पैसे ला रही’, सीएम भूपेश का बड़ा दावा, बोले- इनके वाहनों की भी जांच हो

‘ईडी-सीआरपीएफ बक्सों में भर-भरकर पैसे ला रही’, सीएम भूपेश का बड़ा दावा, बोले- इनके वाहनों की भी जांच हो
Spread the love

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केन्द्र सरकार पर केन्द्रीय एजेंसियों के जरिए चुनाव में साजिश करने का गंभीर आरोप लगाया है। बघेल ने आरोप लगाया कि मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए ईडी और सीआरपीएफ बक्सों में पैसे भरकर ला रही है।

पत्रकारों से बात करते हुए सीएम भूपेश ने कहा, “सीआरपीएफ के प्लेन में जो बड़े-बड़े बक्से भरकर आए हैं, उनकी चेकिंग नहीं हो रही है। ईडी आए जांच करे लेकिन मैं निर्वाचन आयोग से कहना चाहूंगा कि इनके (ईडी और सीआपीएफ) वाहनों की भी अनिवार्य रूप से चेकिंग होनी चाहिए।”

सीएम ने आगे कहा, “भाजपा हार मान चुकी है और ये आखिरी दांव है कि बक्सों में पैसे भरकर लाए जा रहे हैं और उसका उपयोग मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए किया जाएगा। इसलिए सभी वाहनों खासतौर पर ईडी और सीआरपीएफ के वाहनों की चेकिंग होनी चाहिए। यहां तो वैसे भी सीआरपीएफ है और बाहर से लाए जाने का मतलब क्या है।”

मुख्‍यमंत्री बघेल ने कहा, “भाजपा सत्‍ता के लिए किसी भी स्‍तर पर जा सकती है। कांग्रेस चुनाव आयोग से इस मामले की शिकायत करेगी।”

Related post

जंगल बना लूट का अड्डा! बैंककर्मी युवती और दोस्त को घेरकर लूटा, तीन आरोपी गिरफ्तार….

जंगल बना लूट का अड्डा! बैंककर्मी युवती और दोस्त…

Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले के पिकनिक स्पॉट और पर्यटन स्थल के आसपास जंगल में छिपकर बदमाशों ने बैंककर्मी युवती…
वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान अंतर्गत धूमा में बना प्रथम बालिका शौचालय

वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान अंतर्गत धूमा…

Spread the love गांधी जयंती पर बेटियों को मिली स्वच्छता, स्वास्थ्य और सम्मान से जुड़ी नई सुविधा प्रदेश के 6,671 ग्रामीण शासकीय…
भीषण सड़क हादसा: दशगात्र से लौटते समय पिकअप ने ऑटो को मारी टक्कर, 3 महिलाओं की मौत, 6 घायल

भीषण सड़क हादसा: दशगात्र से लौटते समय पिकअप ने…

Spread the loveकोरिया। पटना थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात पटना-पंडोपारा मार्ग पर ग्राम सांवारावा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।…