• 27/10/2023

कांग्रेस को एक और झटका, अब ये बड़ा नेता जोगी की पार्टी में हुआ शामिल, यहां से लड़ेंगे चुनाव

कांग्रेस को एक और झटका, अब ये बड़ा नेता जोगी की पार्टी में हुआ शामिल, यहां से लड़ेंगे चुनाव
Spread the love

छत्तीसगढ़ में सभी सीटों पर टिकट ऐलान के बाद कांग्रेस में बगावत का दौर जारी है। एक के बाद एक कई नेताओं ने पार्टी से बगावत कर दूसरे दल में शामिल हो रहे हैं या फिर निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में अपनी ताल ठोंक रहे हैं। एक और दिग्गज नेता गोरेलाल बर्मन टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर पार्टी छोड़कर जोगी कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। पार्टी ने उन्हें पामगढ़ से प्रत्याशी घोषित कर दिया है।

गोरेलाल बर्मन को अमित जोगी ने छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) की आज सदस्यता दिलाई। गोरेलाल बर्मन साल 2018 में कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। लेकिन चुनाव में उऩ्हें हार का मुंह देखना पड़ा था। इस बार भी उन्होंने पामगढ़ से टिकट मांगी थी। लेकिन पार्टी ने शेषराज हरबंश को टिकट दे दिया। जिससे नाराज होकर उऩ्होंने पार्टी से इस्तीफा देकर जोगी कांग्रेस का दामन थाम लिया।

 

Related post

CG – शिक्षक को पांच साल की कैद, छात्रा के साथ की थी ये हरकत, स्पेशल कोर्ट ने सुनाई सजा

CG – शिक्षक को पांच साल की कैद, छात्रा…

Spread the loveमहासमुंद।  शिक्षा जगत को शर्मसार कर देने वाले शिक्षक को फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट ने पांच वर्ष सश्रम कारावास की सजा…
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: बैंक कर्मचारी भी शामिल, बैंक में होता था रकम का बंटवारा, 8 आरोपी गिरफ्तार

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: बैंक कर्मचारी भी शामिल, बैंक…

Spread the loveअयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे नए और चौंकाने वाले खुलासे…
बीयर प्रेमियों के लिए खुशखबरी : अब छत्तीसगढ़ में भी मिलेगी क्राफ्ट बीयर, राज्य सरकार ने माइक्रो ब्रुअरी खोलने की दी मंजूरी…

बीयर प्रेमियों के लिए खुशखबरी : अब छत्तीसगढ़ में…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में बीयर पीने वालों के लिए खुशखबरी है। अब प्रदेश में अलग-अलग फ्लेवर वाली फ्रेश (क्राफ्ट) बीयर…