• 27/10/2023

Breaking: कांग्रेस की बड़ी कार्रवाई, विधायक को पार्टी से किया निष्कासित

Breaking: कांग्रेस की बड़ी कार्रवाई, विधायक को पार्टी से किया निष्कासित

Follow us on Google News

छत्तीसगढ़ में बगावत के खिलाफ कांग्रेस ने सख्ती शुरु कर दी है। पार्टी ने अंतागढ़ से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे विधायक अनूप नाग को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। पार्टी ने अनूप नाग को 6 वर्षों के लिए प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है।

आपको बता दें कांग्रेस ने अंतागढ़ विधायक अनूप नाग की टिकट काट दी है। पार्टी ने उनकी जगह रुप सिंह पोटाई को अंतागढ़ सीट से मैदान में उतारा है। जिसके बाद अनूप नाग ने पार्टी से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया। पार्टी नेताओं ने नाग को मनाने की काफी कोशिश की लेकिन उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ अपना नामांकन वापस नहीं लिया। जिसके बाद पार्टी ने नाग के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की है।