• 10/02/2024

मंत्री के बंगले में चली गोली, गार्ड की मौत.. मचा हड़कंप

मंत्री के बंगले में चली गोली, गार्ड की मौत.. मचा हड़कंप
Spread the love

छत्तीसगढ़ में एक मंत्री के सरकारी बंगले में गोली चली है। मंत्री बंगले में मौजूद गार्ड ने अपने सर्विस रायफल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। गोली चलने की आवाज सुनकर बंगले में मौजूद लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे, जहां ड्यूटी में मौजूद गार्ड की खून से सनी लाश देख पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

मामला राजधानी रायपुर के गंज थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक मंत्री दयाल दास बघेल के स्टेशन रोड में स्थित बंगले के गार्ड रुप में रात्रि लगभग 2:10 बजे आरक्षक क्र135 रोहित सलामे ई कंपनी, प्रथम वाहिनी ने अपनी एक्स केलिबर सर्विस राइफ़ल से ठुड्डी में गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

मृतक आरक्षक रात्रि 02:00 बजे अपनी ड्यूटी के बाद मंजन किया और उसके बाद उसने गोली मारकर सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा है कि वह 25 दिन की छुट्टी के बाद काम पर वापस लौटा था। आरक्षक ने आत्महत्या क्यों की इसकी जांच की जा रही है।

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह घटना स्थल पर पहुंचे। कंपनी कमांडर नेहरू राम साहू, डीएसपी लाइन निलेश द्विवेदी, आरआई वैभव मिश्रा तथा गंज थाना प्रभारी आशीष यादव घटना स्थल पर उपस्थित है। आरक्षक की डेड बॉडी हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है।

Related post

CG- बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक फरार, सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर हुआ रफूचक्कर…

CG- बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक फरार, सुरक्षा…

Spread the loveकोरबा। जिले के बाल संप्रेक्षण गृह से एक बार फिर अपचारी बालक के फरार होने का मामला सामने आया…
13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, विभाग ने 15 दिनों में मांगा जवाब, इस वजह से गिरी गाज, जाने पूरा मामला…!!

13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, विभाग ने…

Spread the loveरायपुर। नागरिकों द्वारा सीएम हेल्पलाइन-1076 पर दर्ज कराई गई शिकायतों के समाधान को लेकर राज्य शासन बेहद गंभीर है।…
शिक्षकों के ट्रांसफर का आदेश निकला फर्जी, शिक्षा विभाग के लेटरहेड और हस्ताक्षर का हुआ दुरुपयोग, अब डीपीआई ने इन जिलों के डीईओ से मांगी जानकारी…..

शिक्षकों के ट्रांसफर का आदेश निकला फर्जी, शिक्षा विभाग…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में 19 शासकीय कर्मचारियों के स्थानांतरण से जुड़ा एक फर्जी आदेश सामने आया…