• 24/02/2024

पुलिस को चुनौती? IG कार्यालय के सामने हत्या, पत्थर से कुचलकर मारा

पुलिस को चुनौती? IG कार्यालय के सामने हत्या, पत्थर से कुचलकर मारा
Spread the love

छत्तीसगढ़ के भिलाई में आईजी (IG) ऑफिस के सामने एक युवक का शव मिला है। युवक के सिर को पत्थर से कुचलकर मारा गया है। आईजी ऑफिस के सामने हत्या की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।

मृतक युवक की पहचान दुर्ग के तकियापारा निवासी शाहरुख खान के तौर पर हुई। मृतक का शव 32 बंगला के सामने झाड़ियों के बीच मिला। जिस जगह शव मिला वो एक पतली पगडंडी है, जिसका इस्तेमाल लोग रेलवे पटरी के इस तरफ और उस तरफ जाने के लिए करते हैं। यहां से गुजर रहे किसी व्यक्ति ने खून से लथपथ शव देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

इसे भी पढ़ें: मॉब लिंचिंग, नाबालिग से रेप के दोषियों को अब फांसी की सजा, 1 जुलाई से देश में बदल जाएंगे कानून, लागू होंगे ये 3 नए कानून

घटना की जानकारी लगते ही दुर्ग एसपी जितेन्द्र शुक्ला, भिलाई नगर थाना की टीम और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचा। पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। IG ऑफिस के सामने हत्या के इस मामला पुलिस के लिए किसी चुनौती से कम नहीं। फिलहाल पुलिस ने मामले में जांच शुरु कर दी है।

इसे भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में 34427 करोड़ की परियोजनाओं की शुरुआत, PM मोदी बोले- अन्नदाताओं को उर्जादाता बनाएंगे 

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान में फिर सर्जिकल स्ट्राइक, शीर्ष कमांडर सहित जैश-अल-अदल के कई आतंकी ढेर 

Related post

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सैनिक भाइयों के लिए भेजे रक्षा सूत्र

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सैनिक भाइयों के लिए भेजे…

Spread the loveरायपुर: रक्षाबंधन के पावन अवसर पर देश की सीमाओं की रक्षा में तैनात सैनिक भाइयों के प्रति सम्मान, स्नेह और…
भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने दी श्रद्धांजलि…..

भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर…

Spread the loveरायपुर: भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने…
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया सादर नमन….

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि…

Spread the loveरायपुर: छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री  ओपी चौधरी ने छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता, नए भारत के स्वप्नदृष्टा एवं पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत…