• 16/05/2024

ED: कस्टम मिलिंग घोटाले में ईडी का बड़ा एक्शन, राइस मिलर्स एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष रोशन चंद्राकर को किया गिरफ्तार

ED: कस्टम मिलिंग घोटाले में ईडी का बड़ा एक्शन, राइस मिलर्स एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष रोशन चंद्राकर को किया गिरफ्तार
Spread the love

प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने छत्तीसगढ़ में  कस्टम मिलिंग घोटाले के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष रोशन चंद्राकर को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि रोशन चंद्राकर ने मार्कफेड के एमडी मनोज सोनी के साथ मिलकर राइस मिलर्स से 20 रुपये प्रति क्विंटल रिश्वत वसूली। मिलर्स से 140 करोड़ से ज्यादा की रकम को वसूला गया और मार्कफेड के जिला अधिकारी के माध्यम से ये रकम उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया गया।

वहीं जिन मिलर्स ने 20 रुपये क्विंटल की रकम नहीं दी उनका भुगतान रोक दिया गया। एमडी ने केवल उन्हीं मिलर्स को भुगतान किया जिन्होंने रिश्वत दी थी। इससे पहले ईडी की टीम ने मनोज सोनी को गिरफ्तार किया था। मनोज सोनी से पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है। उनसे पूछताछ के बाद ईडी ने राइस मिलर्स एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष रोशन चंद्राकर को गिरफ्तार किया है।

Related post

जंगल बना लूट का अड्डा! बैंककर्मी युवती और दोस्त को घेरकर लूटा, तीन आरोपी गिरफ्तार….

जंगल बना लूट का अड्डा! बैंककर्मी युवती और दोस्त…

Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले के पिकनिक स्पॉट और पर्यटन स्थल के आसपास जंगल में छिपकर बदमाशों ने बैंककर्मी युवती…
वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान अंतर्गत धूमा में बना प्रथम बालिका शौचालय

वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान अंतर्गत धूमा…

Spread the love गांधी जयंती पर बेटियों को मिली स्वच्छता, स्वास्थ्य और सम्मान से जुड़ी नई सुविधा प्रदेश के 6,671 ग्रामीण शासकीय…
भीषण सड़क हादसा: दशगात्र से लौटते समय पिकअप ने ऑटो को मारी टक्कर, 3 महिलाओं की मौत, 6 घायल

भीषण सड़क हादसा: दशगात्र से लौटते समय पिकअप ने…

Spread the loveकोरिया। पटना थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात पटना-पंडोपारा मार्ग पर ग्राम सांवारावा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।…