• 16/05/2024

CG में पत्रकार की हत्या, कत्ल कर घर के पास फेंका शव, 2 आरोपी फरार.. पत्नी हिरासत में, सामने आई वजह

CG में पत्रकार की हत्या, कत्ल कर घर के पास फेंका शव, 2 आरोपी फरार.. पत्नी हिरासत में, सामने आई वजह
Spread the love

छत्तीसगढ़ में एक पत्रकार का खून से लथपथ शव मिला है। हत्या के बाद शव को घर से तकरीबन 200 मीटर दूर एक मैदान में फेंक दिया गया। मामले में पुलिस ने पत्रकार की पत्नी को हिरासत में ले लिया है। वहीं हत्या करने वाले दो फरार बताए जा रहे हैं।

मनेंद्रगढ़ के चनवारीडांड में स्थित डिपो के पीछे मौहारीपारा ग्राउंड में गुरुवार सुबह 7 बजे के आसपास स्थानीय लोगों ने खून से लथपथ शव देखा। पुलिस को इसकी सूचना दी गई। जिसके बाद आला अधिकारियों सहित पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान रईस अहमद के रूप में हुई। जो कि पेशे से पत्रकार था।

मृतक पत्रकार

बताया जा रहा है कि रईस अहमद पिछले एक माह से चनवारीडांड में अपनी पत्नी और 3 साल की एक बेटी के साथ किराए के घर पर रह रहा था। उसका शव उसके घर से तकरीबन 200 मीटर की दूरी पर मिला।

मामले में पुलिस ने रईस की पत्नी को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक अवैध संबंध को लेकर पत्रकार की हत्या की गई है। पत्नी का किसी और युवक के साथ अवैध संंबंध था जिसकी वजह से पत्रकार की हत्या की गई है। एसपी चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि हत्या में पत्नी की संलिप्तता पाई गई है। दो युवकों ने हत्या की है। उनकी तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि पुलिस कुछ ही देर में इस पूरे मामले का खुलासा करने वाली है।

Related post

जंगल बना लूट का अड्डा! बैंककर्मी युवती और दोस्त को घेरकर लूटा, तीन आरोपी गिरफ्तार….

जंगल बना लूट का अड्डा! बैंककर्मी युवती और दोस्त…

Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले के पिकनिक स्पॉट और पर्यटन स्थल के आसपास जंगल में छिपकर बदमाशों ने बैंककर्मी युवती…
वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान अंतर्गत धूमा में बना प्रथम बालिका शौचालय

वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान अंतर्गत धूमा…

Spread the love गांधी जयंती पर बेटियों को मिली स्वच्छता, स्वास्थ्य और सम्मान से जुड़ी नई सुविधा प्रदेश के 6,671 ग्रामीण शासकीय…
भीषण सड़क हादसा: दशगात्र से लौटते समय पिकअप ने ऑटो को मारी टक्कर, 3 महिलाओं की मौत, 6 घायल

भीषण सड़क हादसा: दशगात्र से लौटते समय पिकअप ने…

Spread the loveकोरिया। पटना थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात पटना-पंडोपारा मार्ग पर ग्राम सांवारावा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।…